Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पीरियड क्रैम्प्स और मूड स्विंग से छुटकारा पाने के लिए इन एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल

एसेंशियल ऑयल आपके मूड को फ्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोग अपने ऑफिस, घर, बेडरूम को खुशबू से महकाने के लिए एसेंशियल ऑयल यूज किया जाता है। आज कल लोग इसे गिफ्ट देने या होम पार्टी में अपने मेहमानों के सामने इम्प्रेशन डालने में भी मदद करता है। कई लोग अपना स्ट्रेस कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। इस कारण ये महिलाओं के लिए भी काफी लाभकारी है। एसेंशियल ऑयल फूल और पौधों से मिलता है, जिस कारण इसे काफी प्रभावी माना जाता है। ब्यूटी बेनिफिट्स से लेकर कई चीजों में एसेंशियल ऑयल मददगार है। ऐसे में पीरियड क्रैम्पस और मूड स्विंग में भी एसेंशियम ऑयल आपके लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं कौन से एसेंशियल ऑयल महिलाओं के पीरियड्स में मददगार है, और इन्हें यूज करने का सही तरीका क्या है।
पुदीना एसेंशियल ऑयल
पुदीना आपके दिल और दिमाग को शांत करने का काम करता है। पुदीने का तेल नेचुरल पावर को तो बढ़ाता ही है, साथ ही आपकी मांसपेशियों को भी रिलेक्स करने में असरदार है। पुदीने का एसेंशियल ऑयल आपके मूड स्विंग पर भी कंट्रोल करता है।
रोज एसेंशियल ऑयल
गुलाब का फूल देखते ही खुद ही हमारा दिल खुश हो जाता है। इसकी खूबसूरत खुशबू के अलावा, गुलाब का तेल भी आपके स्किन और मूड को फ्रेस करने में फायदेमंद है। इसे अपने रूम में रखने से आपको काफी अच्छा फील होता है। पीरियड के दौरान होने वाले इरिटेशन से भी आपके मन को सुकून मिलता है।
तुलसी एसेंशियल ऑयल
तुलसी एसेंशियल ऑयल कई गुणों से भरपूर होता है। तुलसी एसेंशियल ऑयल आपकी थकावट को कम करने और आपके तनाव को कम करने का काम करता है। माइग्रेन की समस्या से भी राहत दिलाने में ये ऑयल काफी फायदेमंद है। पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत दिलाने में भी तुलसी एसेंशियल ऑयल आपके लिए लाभकारी है।
टी ट्री एसेंशियल ऑयल
टी ट्री एसेंशियल ऑयल स्किनकेयर के लिए काफी यूजफूल है। यह ऑयल आपके एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्या से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है।
क्लेरी सेज एसेंशियल ऑयल
क्लेरी सेज एसेंशियल ऑयल आपके हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपकी नसों को शांत करने में भी काफी प्रभावी है। पीरियड के समय होने वाले तनाव और पाचन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी काफी असरदार है।
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
आपके मूड को फ्रेस करने के लिए एसेंशियल ऑयल बहुत जरूरी है। लैवेंडर ऑयस आपके स्किन पर सूजन को कम करने के साथ स्किन को रिलेक्स करने में भी मददगार है। पीरियड्स में होने वाले मूड स्विग्स, फंगल इंफेक्शन और पेट में होने वाली ऐठन के इलाज में भी कारगर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











