Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एनीमिया से लेकर कब्ज की समस्याओं से आप भी हो गई हैं परेशान, इन जड़ी बूटियों से पाए छुटकारा

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बीमारियों का खतरा ज्यादा बना रहता है। महिलाओं में प्रेग्नेंसी, पीरियड्स और हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं को कई तरह के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक 40 फीसदी प्रेग्नेंट महिलाओं में खून की कमी पाई जाती है। एक सर्वे के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना दुनियाभर में 810 महिलाओं की मौत होती है। इसी तरह महिलाएं अन्य कई बीमारियों का सामना करती हैं। जिससे निपटने के लिए महिलाएं डॉक्टर भी महिलाओं को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। भारत अपने आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में महिलाओं के लिए ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं, जिसका सेवन करने से महिलाओं को स्वास्थ्य फायद मिलते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं महिलाओं के लिए कुछ ऐसी ही खास जड़ी बूटियों के बारे में जिसका सेवन करने से महिलाओं को स्वास्थ्य संंबंधी कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
महिलाओं के कई बीमारियों में कारगर है ये जड़ी बूटियां
1. शतपुष्पा का पौधा
शतपुष्पा का पौधा जीरे के पौधे की तरह दिखता है। इस पौधे में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। शतपुष्पा का पौधा कई रोगों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस पौधे के सेवन से महिलाओं को होने वाली कब्ज की समस्या, हड्डियों में कमजोरी को दूर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार है।
2. शतावरी
शतावरी बेल या झाड़ जैसी दिखने वाली एक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इसका उपयोग दवाओं को बनाने और कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। महिलाओं में होने वाले तनाव, मूड स्विंग, हार्मोन बदलाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी ये जड़ी बूटी काफी कारगर साबित हुआ है।
3. मंजिष्ठा का पौधा
मंजिष्ठा का पौधा जंगली झाड़ की तरह दिखता है। ये पौधा आपको किसी भी जंगल या पार्क में आसानी से मिल जाएगा। आयुर्वेद में इस जड़ी बूटी के इस्तेमाल से खून साफ करने, इन्फ्लामेशन से लड़ने और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से लड़ने में लाभकारी बताया गया है। जिसके सेवन से महिलाओं को काफी ताकत मिलती है।
4. अशोक का पेड़
अशोक का पेड़ एक ऐसा पेड़ है, जो आपको किसी भी जगह आसानी से मिल जाएगा। इस पेड़ पर लाल रंग के फूल आते हैं, इस फूल को आयुर्वेद में महिलाओं के हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। यह पेड़ महिलाओं में मेंस्ट्रुअल फ्लो को कम करने में मदद करता है, स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं ये फीमेल होर्मोन को बैलेंस करने में भी काफी मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











