Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
माहवारी आने पर दही खाना चाहिए या नहीं, जानें सच है या मिथक
जब पीरियड आते है तो ऐंठन, सूजन, शरीर में दर्द और मूड स्विंग भी साथ आते हैं। इस दौरान आप क्या खाते हैं यह मायने रखता है। पीरियड्स के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं, यह सबसे भ्रमित करने वाली चीजों में से एक है, खासकर अगर आप सदियों पुरानी मान्यताओं पर चले आ रहे हैं। कई खाद्य पदार्थों को पारंपरिक रूप से मासिक धर्म के समय छूने या सेवन करने की मनाही थी, और ऐसा ही एक भोजन है दही। ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान दही खाने से रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और इससे असुविधा हो सकती है, लेकिन क्या यह सच है? यहां आपको इसके बारे में जानने की जरूरत है!

क्या पीरियड्स में दही खा सकते हैं?
जी हां, पीरियड्स के दौरान दही का सेवन करने से कोई दिक्कत नहीं होती हैं। एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद की प्रमुख आहार विशेषज्ञ विभा बाजपेयी कहती हैं, "कैल्शियम के अच्छे स्रोत के रूप में दही हमारी हड्डियों और शरीर को पर्याप्त ताकत देने में मदद करता है। इसके अलावा, दही में मौजूद प्रोबायोटिक के गुण सूजन और अन्य पाचन समस्याओं को कम करने में काम करती है। पीरियड्स के दौरान दही का सेवन चिंता और अवसाद को कम करने के साथ-साथ मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

सूजन और कब्ज की समस्या को करते है कम
पीरियड्स के दौरान खट्टे खाद्य पदार्थों और दही से परहेज करना सदियों पुरानी मान्यता है जो केवल मिथक हैं। ये किसी भी तरह से आपकी परेशानी को नहीं बढ़ाते हैं। वास्तव में, दही को स्वस्थ गट्स बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए माना जाता है, जिससे सूजन या कब्ज की संभावना कम हो जाती है, जो ज्यादातर महिलाओं को उनके पीरियड्स के दौरान होती है।

इसी तरह से करें दही का सेवन
पीरियड्स के दौरान दही खाने का एक सबसे अच्छा तरीका है छाछ या लस्सी क्योंकि यह हमारे शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है और खोए हुए पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।

दही रात या शाम को क्यों नहीं खाना चाहिए?
दही प्रोटीन और कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण हमारी हड्डियों, दांतों और शरीर के अन्य कार्यों के लिए अच्छा है। इसके प्रोबायोटिक गुण पाचन में भी मदद करते हैं। विभा बाजपेयी कहती हैं, "हालांकि इस सुपरफूड का सेवन दिन के किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन कुछ शर्तों के तहत आपको रात या शाम को दही लेने से बचना चाहिए।"
* जिन लोगों को खांसी-जुकाम हो या जिन्हें अस्थमा की समस्या हो उन्हें रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
*आयुर्वेदिक उपचार लेते समय दही खाने से बचें क्योंकि यह आयुर्वेदिक दवा के साथ परस्पर क्रिया कर सकता है और इसके परिणामस्वरूप दवा का अवशोषण कम हो सकता है।
*सामान्य व्यक्ति बिना किसी शिकायत के रात को दही में मेथी, काली मिर्च आदि डालकर ले सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए?
आपका आहार आपके मासिक धर्म के दिनों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए और किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
*अतिरिक्त मसालेदार भोजन से दूर रहें।
*अतिरिक्त नमकीन भोजन से बचें।
*कॉफी के सेवन से बचें।
* प्रोसेस्ड और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए।
*ध्यान रहे कि शराब का सेवन ना करें।



Click it and Unblock the Notifications











