Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद भी हो सकती है कई समस्या, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

हर साल लाखों महिलाएं स्तन यानि ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से जुझती हैं। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के निदान पाने के लिए अपना इलाज करवाती हैं। लेकिन महिलाएं अक्सर अपने कैंसर के इलाज के बाद उनकी लाइफ में होने वाले लाइफस्टाइल में बदलाव के साइड इफेक्ट्स सालों साल रहते हैं। दर्द और थकान सालों तक जारी रहता है। अधिकतर महिलाएं अपने ब्रेस्ट कैंसर के वापस होने के डर से जीते हैं। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद आप स्वास्थ्य जीवन कैसे जी सकते हैं, और अपने लाइफस्टाइल को बेहतर कैसे बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिसे फॉलो करके आप ब्रेस्ट कैंसर के बाद अपनी लाइफस्टाइल को और बेहतर बना सकते हैं।

हाई क्वालिटी डाइट का करें सेवन
ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद महिलाएं को हाई क्वालिटी डाइट लेना चाहिए। इस डाइट में सब्जियां, फल, नट्स, साबुत अनाज और मछली का शामिल है। इन चीजों के सेवन से आपको ताकत मिलती है। और लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। कई महिलाओं, खासकर प्रारंभिक चरण के स्तन कैंसर वाले लोगों को वास्तव में उनके स्तन कैंसर की तुलना में दिल की बीमारी से मरने का जोखिम ज्यादा होता है। ऐसे मं एक हाई क्वालिटी डाइट स्वस्थ शरीर के वजन और दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी मदद कर सकता है।

अच्छी नींद लें
सहीं से नींद न आना या फिर हल्की गतिविधि होने पर नींद में खलल आना स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में आम बात है। ये समस्या आपके इलाज के बाद भी सालों तक बनी रहती है। स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाएं जो नियमित रूप से रात में सोने के लिए काफी संघर्ष करती हैं। उनके जल्दी मरने का जोखिम बढ़ जाता है।

खाते वक्त रहें सावधान
प्रारंभिक रिसर्च से पता चलता है कि आप कब खाते हैं। थोड़ी थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहें। ब्रेस्ट कैंसर के पेसेंट्स को अपने खाने के बीच में ज्यादा ब्रेक नहीं लेना चाहिए। इससे ब्रेस्ट कैंसर दोबारा होने का खतरा बढ़ जाता है।

फिजिकली रहें एक्टिव
ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद आप बैठने की आदत ना डालें। जितना हो सकें चलने की कोशिश करें। वॉक के साथ आप एक्सरसाइज करना अपनी हेबिट बना लें। इसमें एरोबिक व्यायाम जैसे चलना और प्रतिरोध अभ्यास को शामिल करें। ब्रेस्ट कैंसर के लिए अवलोकन संबंधी अध्ययन एक्सरसाइज और लंबे समय तक जीने और कैंसर की पुनरावृत्ति की रोकथाम के बीच एक संबंध को दिखाता हैं। स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाएं जो व्यायाम करती हैं उनके जीवन की गुणवत्ता, ताकत और फिटनेस अन्य महिलाओं से ज्यादा बेहतर होती है।

अपना हेल्दी वेट बनाए रखें
शरीर के वजन को भी स्तन कैंसर के इलाद के बाद बुरे स्वास्थ्य के साथ देखा जाता है। लेकिन अभी तक इसके विपरीत दिखाने के लिए कोई परीक्षण नहीं हुआ है, कि स्तन कैंसर के निदान के बाद वजन घटाने से जीवित रहने में सुधार हो सकता है या नहीं। ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद वजन बढ़ना आम बात है। लेकिन ज्यादा वजन बढ़ने से इलाज के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि स्तन कैंसर के इलाज के बाद महिलाओं को जब मामूली मात्रा में वजन कम करने के लिए कहा गया तो उन्होने अपने लाइफ स्टाइल में कुछ चेंजेस महसूस किया। औऱ अपनी तकलीफ को भी कम होते हुए देखा है।



Click it and Unblock the Notifications











