Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के ये लक्षण न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

महिलाएं यूरिन इंफेक्शन से जुड़ी समस्याओं के कारण कई बार गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती है। अधिकतर महिलाएं अपनी लाइफ में एक बार यूरिन इंफेक्शन की समस्या से जरूर जुझती हैं। जिस कारण उन्हें अपने ऑफिस या कहीं भी बाहर जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन होने के बारे में पता भी नहीं चलता, जिस कारण ये समस्या बढ़ती जाती है और उन्हें गंभीर बीमारी का शिकार होना पड़ता है। महिलाएं अक्सर यूरिन इंफेक्शन के लक्षणों को हल्के में ले लेती हैं जो भविष्य में गंभीर बीमारी बन सकती है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो यूरिन इंफेक्शन होने पर बहुच आम है, लेकिन महिलाओं को इन लक्षणों को इंग्नेंर ना करने के स्थान पर अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लेने की जरूरत है।
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के लक्षण
1. पेशाब में तेज जलन होना
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर उन्हें यूरिन में तेज जलन होने लगती है। कई बार महिलाएं इस जलन को बर्दास्त भी नहीं कर पाती हैं, जिस कारण उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। कई बार पब्लिक टॉयलेट यूज करने के कारण भी महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। क्योंकि अक्सर वहां साफ-सफाई नहीं रहती है।
2. बार - बार यूरिन आना
यूरिन इंफेक्शन होने पर महिलाओं को बार-बार पेशाब आने लगता है। कभी-कभी बहुत तेज यूरिन का प्रेशर भी महसूस होता है। लेकिन जब वो पेशाब करने जाती हैं तो सिर्फ कुछ ड्रॉप ही निकलते हैं।
3. यूरिन का रंग बदलना
यूरिन इंफेक्शन होने पर कई बार महिलाओं के यूरिन का रंग बदल जाता है। ये अक्सर पीला या मटमैले रंग का हो सकता है जो महिलाओं में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि महिलाओं के यूरिन से खून भी निकलने लगता है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें और अगर कम पानी का सेवन करती हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।
4. पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन आम है, लेकिन इंफेक्शन के बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर कई बार महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में बेहिसाब दर्द होने लगता है। यूरिन इंफेक्शन बढ़ने के कारण पेट का ये दर्द आपके कमर में भी हो सकता है।
5. थकान महसूस होना
कई महिलाओं को हर वक्त थकान महसूस होती है जो यूरिन इंफेशन का एक लक्षण है। ऐसे में अगर आपको भी हर समय बिना कोई काम किए थकावट महसूस हो तो आपको यूरिन इंफेक्शन हो सकता है।
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के ये लक्षण काफी आम होते हैं, अगर आपको इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने पर महिलाओं को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए छोटे लक्षण दिखने पर भी तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और अपना इलाज करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











