Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फिट रहने के लिए इन पौषक तत्वों को शामिल करें आहार में
इस आर्टिकल में हम यहां बताएंगे कि हर महिला को कुछ निश्चित आहार और पौषक तत्व खाने चाहिए। आइए जानते है कि एक महिला के लिए क्या आदर्श डाइट है।
हेल्दी फूड के फायदे जानने के बावजूद भी हम हमारी नियमित दिनचर्या में ऐसे खो जाते है कि इस और ध्यान ही नहीं दे पाते है। खासकर महिलाएं जो अपनी फैमिली और दूसरी चीजों में इतनी उलझकर रह जाती हैं कि सेहत का ध्यान रखना उनके लिए दूसरी चीज बनकर रह जाती है।
एक महिला के लिए अच्छी बैलेंस्ड डाइड उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए। शारीरिक बदलाव और उम्र अलग अलग पड़ाव के साथ ही महिलाओं को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तनाव भी झेलने पढ़ते है।
इस आर्टिकल में हम यहां बताएंगे कि हर महिला को कुछ निश्चित आहार और पौषक तत्व खाने चाहिए।
आइए जानते है कि एक महिला के लिए क्या आदर्श डाइट है।
एक निश्चित मात्रा में एक महिला को जरुरी पौषक तत्व खाना चाहिए और पौषक तत्व की कमी के वजह से महिलाओं को कई तरह के शारिरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यहां हम आपको कुछ आहार की सूची बता रहे हैं, जिनका नियमित सेवन से आप हेल्दी और फिट रह सकती हैं।

1. आयरन से भरपूर
पीरियड के दौरान शरीर में खून की कमी आ जाती है तो इस वजह से कई महिलाएं एनीमिया की शिकार हो जाती है। खाने में आयरन की खुराक लेने से आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों से बचा सकता है। जैसे हरे पत्तियों वाली सब्जियां, फल, और सभी अनाज में भी आयरन की मात्रा होती है।

2. फॉलिक एसिड
इसे विटामिन B9, के तौर पर जाना जाता है। यह महिलाओं के लिए बहुत जरुरी होता है। अगर महिला प्रेगनेंट है तो उसकी डाइट में यह जरुर विटामिन होना जरुरी है। फॉलिक एसिड आपको हरी सब्जियों, अवाकाडो और लिवर में मिलेगा। फल, सूखे मेवे और हरे पत्तों वाली सब्जियों से शरीर तक फॉलिक एसिड पहुंचता है।

कैल्शियम
महिलाओं को कैल्शियम युक्त भोजन को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। न सिर्फ हड्डियों के रोग से दूर सकते है बल्कि मासिक धर्म और प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाली PCOD (polycystic ovarian syndrome) से
भी बचा जा सकता है। कैल्शियम आपको दूध, चीज़, पालक, बादाम , ब्रोकली और काली बींस से प्राप्त होगा।

विटामिन बी -
विटामिन बी भी महिलाओं के लिए बहुत जरुरी होता है। महिलाओं को अपनी खुराक में विटामिन बी को शामिल करना चाहिए। विटामिन बी के कमी की वजह से हार्मोन की समस्याएं भी हो सकती है। विटामिन बी से भरपूर आहार सूखे मेवे, अनाज, सब्जियां और मछली में विटामिन बी पाया जाता है। और इससे विटामिन बी की कमी से बचा जा सकता है।

जिंक
जिंक एक ऐसा मिनरल्स है जो महिलाओं के शरीर की पोषकता के लिए जरुरी है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने के साथ ही नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। यह मासिक धर्म और फर्टिलिटी समस्याओं से दूर रखता है। अलसी के बीज और खरबूजे के बीज और राजमा से शरीर को जिंक प्राप्त होता है।

आयोडिन
जब शरीर में आयोडिन की कमी हो जाती है तो अचानक से शरीर का वजन बढ़ने के साथ महिलाओं में फर्टिलिटी समस्या को बढ़ाती है। फलियां, क्रेनबेरी, और स्ट्रॉबेरी जैसे सब्जियों और फलों से आयोडिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











