Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं इस तरह की लौकी? सम्भलकर वरना ICU जाने की आ जाएगी नौबत
लौकी की सब्जी को सबसे पौष्टिक सब्जियों में से एक माना जाता है। लौकी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। कई बीमारियों में डॉक्टर लौकी खाने की सलाह देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके की लौकी की सब्जी या जूस का सेवन करने से आपको अस्पताल में भर्ती होना पड सकता है? जी हां, कड़वी लौकी खाने से शरीर में जहर बन सकता है। इसलिए लौकी खाने से पहले इसकी जांच करना बहुत जरूरी है। वरना थोडी सी लापरवाही आपको अस्पताल पहुंचा सकती हैं।

भूलकर भी न ऐसी लौकी का सेवन
लौकी में टेट्रासाइक्लिक ट्राइटरपेनॉयड नामक जहरीला तत्व होता है जिसे कुरबिटेनिक्स कहा जाता है। इसी तत्व की वजह से लौकी में कड़वी हो जाती है। सिर्फ डॉक्टर ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद ने भी कड़वी लौकी का सेवन करने से मना किया है। इसलिए लौकी खाने पकाने, खाने या जूस बनाने से पहले इसे जरूर चखे। अगर लौकी बहुत ज्यादा कड़वी लगे तो इसका बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
कड़वी लौकी खाने के नुकसान
कड़वी लौकी खाने से शरीर में जहर बनने लगता है। इसके सेवन से पेट में दर्द, मितली, उल्टी, डायरिया, खून की उल्टी, शौच में खून जैसी समस्याएं हो सकती हैं गंभीर लक्षणों में मौत भी हो सकती है।
लौकी का जूस पीने से पहले सर्तक रहें
लौकी के जूस को फ्रूट जूस की तरह पिएंगे, तो नुकसान हो सकता है। लौकी का जूस 100 मिली से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। हर व्यक्ति का डायजेस्टिव सिस्टम अलग होता है, इसलिए नियमित रूप से लौकी का जूस पीने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें। लौकी के जूस की जगह इसका सूप पी सकते हैं।
लौकी खाने के फायदे
- लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर में ताजगी बानी रहती है।
- लौकी की सब्जी या जूस का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- लौकी खाने से बीपी और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











