Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
किचन में रखा टॉवल दे सकता है आपको फूड पॉइजिनिंग, इसकी सफाई को जरा भी न करें नजरअदांज
किचन में हर छोटी से लेकर बड़ी चीज के लिए किचन टॉवल की जरुरत पड़ती है। चाहे किचन में काम करते हुए हाथ पोछना हो या बर्तन साफ करना हो। छोटा और मामूली सा दिखने वाले किचन टॉवल का किचन में रोल बहुत बड़ा होता है।
रोजाना की साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले इस किचन टॉवल की अगर सफाई में ध्यान न दिया जाए तो ये आगे चलकर आपको फूड पॉइजिनिंग भी दे सकता है। जी हां, किचन टॉवल में मौजूद बैक्टीरिया आपके पेट में पहुंचकर आपको बीमार कर सकते हैं, आइए जानते हैं इन्हें साफ करने के तरीकों के बारे में।

फूड पॉइजनिंग दे सकता है किचन का टॉवल
एक स्टडी में पाया गया है कि बर्तन पोंछने, हाथ सूखने, किचन की स्लैब पोंछने के लिए जिन कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है उनमें बैक्टीरिया काफी ज्यादा होते हैं। खासकर जिन घरों में नॉन वेज बनता है वहां ये खतरा ज्यादा होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ मॉरीशियन के डॉक्टर का कहना है कि किचन के टॉवल के गीले होने पर बैक्टीरिया संक्रमण काफी ज्यादा फैलता है, इसके अलावा नॉनवेज फूड पकाए जाने के बाद हैंड टॉवल का इस्तेमाल करने पर अगर टॉवल को ठीक से साफ नहीं किया जाए तो उससे भी इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है।
किचन के गंदे तौलिए को अगर एक काम के बाद दूसरे में इस्तेमाल किया जाए तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया, हाथ और खाने के माध्यम से पेट में पहुंचकर फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है।
ये है साफ करने का तरीका
- -किचन में हमेशा सूखे और साफ तौलिए को इस्तेमाल में लें। एक ही तौलिए से एक ही काम करें और गीले तौलिए में ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।
- हाथ साफ करने के लिए एक तौलिया, एक आदमी के लिए ही रखें।
- किचन के लिए हमेशा कॉटन की तौलिया रखें, क्योंकि ये हाइजीन के लिहाज से सबसे अच्छी होती है। सिंथेटिक कपड़ों में बैक्टीरिया होने पर तेजी से फैलते हैं।
- टॉवल को बैक्टीरिया से मुक्त करने के लिए 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें, इससे उसमें पैदा होने वाली बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।
- टॉवल को बैक्टीरिया से मुक्त करने के लिए 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें, इससे उसमें पैदा होने वाली बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











