Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या है White Lung Syndrome, जो बच्चों को बना रहा है निशाना, जानें लक्षण और बचाव
Mysterious White Lung Syndrome: अमेरिका के ओहियो में बड़ी संख्या में बच्चों को रहस्यमय निमोनिया की वजह से अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। बता दें कि चीन में भी रहस्यमय निमोनिया की बीमारी चरम पर है, जहां बच्चों को भारी संख्या में भर्ती किया गया है।
हालांकि, ओहियो एक मात्र अमेरिकी राज्य है, जहां चीन जैसी रहस्यमय निमोनिया बीमारी का प्रकोप फैला है। वॉरेन काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अगस्त से अब तक 142 चाइल्ड मेडिकल मामले सामने आए हैं, जिन्हें व्हाइट लंग सिंड्रोम नाम दिया गया है।

व्हाइट लंग सिंड्रोम क्या है?
यह बीमारी मुख्य रूप से तीन से आठ साल की उम्र के बच्चों को नुकसान पहुंचा रही है। 'व्हाइट लंग सिंड्रोम माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण होता है। यह एक जीवाणु संक्रमण है, जिससे कई एंटीबायोटिक्स भी नहीं लड़ सकते हैं। व्हाइट लंग सिंड्रोम निमोनिया का एक गंभीर रूप है जो फेफड़ों पर घाव और उसे खराब कर सकता है। बीमारी का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह बैक्टीरिया, वायरल और पर्यावरणीय कारकों के संयोजन के कारण होता है।
लक्षण
- बुखार, खांसी,
- सांस लेने में कठिनाई
- छाती में दर्द और थकान
नीदरलैंड और डेनमार्क में निमोनिया का खतरा
बैक्टीरियल निमोनिया के एक नए प्रकार व्हाइट लंग सिंड्रोम का प्रकोप दुनियाभर के कई देशों में देखा जा रहा है। चीन, डेनमार्क, अमेरिका और नीदरलैंड में बच्चों इससे प्रभावित है। एक स्टडी के मुताबिक महामारी के दौरान लॉकडाउन, मास्क पहनने और स्कूल बंद होने से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है, जिससे वे मौसमी संक्रमणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो गए हैं. इसको लेकर वॉरेन काउंटी के अधिकारियों ने प्रसार को रोकने के कुछ तरीकों के रूप में अपने हाथ धोने, अपनी खांसी को ढकने, बीमार होने पर घर पर रहने और टीकों के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी है। ऐसा तब हुआ जब नीदरलैंड और डेनमार्क ने भी कहा कि ये मामले तब सामने आए, जब निमोनिया के मामलों में रहस्यमयी स्पाइक्स दर्ज किए गए। जिनमें से कई को आंशिक रूप से माइकोप्लाज्मा के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











