Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
What is the Ramphal: टमाटर जैसे दिखने वाले इस फल को क्यों कहते हैं रामफल, रामायण से हैं इस फल का गहरा नाता
What is the Ramphal : आपने सीताफल तो खाया ही होगा लेकिन कभी रामफल के बारे में सुना हैं? जी हां प्रभु राम के नाम पर भी एक फल है, जो सिर्फ खास जगह पर ही मिलता है। रामफल को अंग्रेजी में Bullock Heart के नाम से भी जाना जाता है।
यह फल खाने में जितना खट्टा मीठा और स्वादिष्ट होता है, उतना ही हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। सिर्फ 20 रुपए में मिलने वाला यह फल गुणों का भंडार है। आइए जानते हैं इस फल को खाने के फायदे और क्या है इस फल का रामायण काल से नाता? जिस वजह से इसे नाम मिला रामफल।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
रामफल एक ऐसा फल है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। रामफल में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर को कम करते हैं। इसके साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि रामफल में कैंसर से लड़ने वाले महत्वपूर्ण गुण होते हैं।
विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है
रामफल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है। रामफल प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है। आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही बीमारी से बचाता है।
मजबूत बाल और गोरे गाल बनाएं
रामफल में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है, इसलिए ये त्वचा और बालों दोनों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। रामफल स्किन के ग्लो को बरकरार रखने में मददगार होता है।

वेटलॉस में करें मदद
अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं नियमित रूप से इस फल के सेवन से आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। ये फल वेटलॉस जर्नी में बहुत मदद कर सकता है।
दिल के लिए अच्छा
Bullock Heart के नाम से जाने वाला रामफल में मौजूद विटामिन बी 6 दिल के पास जमा होने वाले फैट को प्रबंधित करने में मदद करती है। जिससे दिल से संबंधित समस्याओं को रोका जा सकता है। फैटी लिवर वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद समझा जाता है।
क्यों कहा जाता है इसे रामफल?
इस फल को रामफल कहे जाने के पीछे इसका एक इतिहास है. मान्यता है कि त्रेता युग में जब भगवान राम ने रावण का वध किया था, तब उन्हें ब्रह्म दोष लगा था, जिसके निवारण के लिए वे ऋषिकेश आए थे। भगवान राम ने यहां इस फल को चखा था। इसी कारणवश इस फल को रामफल कहा जाने लगा। अगर आपको रामफल खाना है, तो यह फल आपको सिर्फ और सिर्फ ऋषिकेश में राम झूले पर ही मिलेगा। इस वजह से भी इसे रामफल कहा जाता है।

कहां मिलेगा रामफल
सर्दी हो या गर्मी आपको हमेशा ही यह फल ऋषिकेश में खाने को मिल जाएगा लेकिन बारिश के मौसम में खासकर जुलाई में यह फल नहीं मिलते हैं। इसके अलावा साल के 11 महीने आपको यह फल मिल जाएगा। अगर आप ऋषिकेश आ रहे हैं, तो इस स्वादिष्ट और पौष्टिक फल का स्वाद लेना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











