Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गुरबंदी, कैलिफोर्निया और मामरा बादाम में अंतर क्या है? इनमें कौनसा है ज्यादा ताकतवार
बादाम खाने के फायदे हम में से हर किसी को मालूम है। बादाम की तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों में खूब बादाम खाए जाते है। बादाम न केवल आपको अंदरूनी ताकत देता है, बल्कि सेहतमंद भी रखता है।
लेकिन आप जानते हैं कि बादाम आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, यह उसकी क्वालिटी पर निर्भर करता है, तो बादाम को डाइट में शामिल करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी सेहत के लिए कौन सी किस्म का बादाम बेहतर होगा। मार्केट में ज्यादात्तर अच्छे बादाम के नाम पर मामरा, गुरबंदी और केलोफोर्निया बिकते हैं। आइए जानते हैं इनमें अंतर और इनमें से कौनसा बादाम है सबसे ज्यादा ताकतवर-

मामरा बादाम
मामरा बादाम के सेवन से हमारी त्वचा, बाल और आँखों को लाभ मिलता है। इसके आलवा मधुमेह के रोगियों के लिए यह बहुत लाभकारी है। ऐसा माना जाता है कि यदि भोजन में से 15 मिनट पहले दो से तीन बदाम गिरी खाई जाए तो यह भोजन खाने से बनने वाले ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखता है। मामरा ईरान से आता है। मार्केट में मामरा बादाम की कई किस्में उपलब्ध होती हैं। वजन में यह बादाम काफी हल्की होती है। इसके छिलकों में धारियां बनी होती हैं। साथ ही इसका आकार नाव की तरह होता है। यह स्वाद में मीठा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। मामरा बादाम में तेल ज़्यादा होता है इसलिए कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है।
गुरबंदी बादाम
ये बादाम अफगानिस्तान से आते है। गुरबंदी बादाम भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ये छोटे आकार की और दिखने में थोड़ी काली सी होती है और इसका स्वाद थोड़ा कड़वा सा होता है। इसमें फाइबर, जिंक, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, ओमेगा 3, विटामिन-ई जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
कैलिफोर्निया बादाम
इसे अमेरिकन बादाम के नाम से भी जाना जाता है।
कैलिफोर्निया बादाम खाने में मीठे होते हैं और इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। इसको सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। ये साइज में थोड़ी चौड़ी और मोटी होती है। ये कई अलग-अलग वैराइटी में मिलती है और इसको अमेरिकन बादाम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन ए, बी और ई होता है।
कौन सा बादाम है अधिक हेल्दी
गुरबंदी बादाम, मामरा और कैलिफोर्निया बादाम की तुलना में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है और तुलनात्मक रूप से गुरबंदी बादाम में अधिक विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह आपके नाखून और आंखों को स्वस्थ रखता है। हालांकि, बादाम की कौन सी किस्म आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट होती है, यह आपके शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप लो कोलेस्ट्रॉल युक्त बादाम खाना चाहते हैं, तो कैलिफोर्नियां बादाम अधिक हेल्दी होता है। वहीं, अगर आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता है, तो मामरा बादाम का सेवन करें। ऐसे में यह कहना संभव नहीं है कि आपके शरीर के लिए कौन सा बादाम बेस्ट होगा वहीं मामरा बादाम में 50% तक नेचुरल तेल होता है जबकि सामान्य अमेरिकी बादाम में केवल 25-30% तेल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











