Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या है रामबूटन फल, जिसकी अचानक हो रही है चर्चा, जानिए इस फल को खाने के फायदे
केरल में निपाह वायरस बढ़ने से केस मिलने के बाद फिर से केरल में हालात लॉकडाउन जैसे हो गए हैं। इसी बीच रामबूटन फल जो दिखने में बिल्कुल लीची जैसा दिखाई देता है, फिर से चर्चा में हें। रामबूटन फल यानी नेफेलियम लैपेसियम दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाना वाला सैपिन्डेसी फैमिली का फल है।
रामबूटन अपनी अलग बनावट, मीठेपन और रसीले गूदे की वजह से जाना जाता है। हमारे देश में भी रामबूटन की कई किस्में होती हैं। जिनका स्वाद, रंग और रूप अलग-असग होता है। इसे रामबूटन, पुलासन, हुजराना और रामबुस्तान, रामबुतान जैसे नामों से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं निपाह वायरस के आउटब्रेक के बीच इस फल की चर्चा क्यों हो रही है...

निपाह आउटब्रेक के बीच इसकी चर्चा क्यों?
2021 में ऐसी खबर सामने आई भी की रामबूटन का फल खाने से केरल में एक 12 साल के छोटे बच्चे की मौत हो गई थी। उस बच्चे का नाम मुहम्मद हाशिम था। सितंबर 2021 की सुबह, हाशिम का गांव इस खबर से जागा कि हाशिम की निपाह संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, यह राज्य में मई 2018 में उसी जिले से वायरस के प्रकोप की रिपोर्ट और नियंत्रण के बाद केरल में पहला ऐसा मामला था, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी।
जिसके बाद केरल में फिर निपाह का विस्फोट हुआ है और अब फिर से ये फल चर्चा में है और लेग इसे खाने से डर रहें है।
लीची और रामबूटन में अंतर
लीची, रामबूटन से थोड़ी छोटी होती है। इसकी भी त्वचा लाल रंग की होती है, लेकिन रामबूटन की तुलना में खुरदरी होती है। लीची का गुदा भी सफेद होता है, लेकिन इसका स्वाद रामबूटन से अलग होता है। इसके गुदे के अंदर भी बड़ा बीज होता है। लीची की त्वचा ज्यादा मोटी नहीं होती है यानी आप इसे आसानी से छिल सकते हैं।
ये पोषक तत्व होते हैं
100 ग्राम रामबुतान में लगभग 84 कैलोरी और 0.1 ग्राम फैट होता है। इसमें 0.9 ग्राम प्रोटीन और लगभग 28 प्रतिशत आयरन होता है। इस फल के 100 ग्राम में विटामिन-सी का 40 प्रतिशत हिस्सा होता है।
रामबूटन फल के क्या फायदे हैं
एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा
रामबूटन फल में विटामिन सी, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक यौगिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करते हैं। इसके सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा कर सकते हैं।
विटामिन्स से भरपूर
रामबूटन फल में कई विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और आयरन जैसे की पोषकत तत्व और खनिज हैं। इसके सेवन से शरीर कई रोगों से दूर रहता है।
फाइबर का जबरदस्त स्रोत
रामबूटन फल में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण माना जाता है। हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देने से लेकर पाचन को मजबूत बनाने में इस फल को बेहतर माना गया है।
हाइड्रेशन
रामबूटन फल में पानी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जिसके सेवन से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इस फल को खाने से आप फ्रेश फील करते हैं और ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनी रहती है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
रामबूटन में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन की छुट्टी कर दिल की सेहत को दुरुस्त रख सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











