Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Selena Gomez डिप्रेशन दूर भागने के लिए लेती हैं हॉट-कोल्ड वॉटर बाथ थेरेपी, जानें इसके फायदे
What is Hot-Cold Water Therapy : आजकल कई लोग मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयर हुए हैं और डिप्रेशन और एंग्जायटी को लेकर खुलकर चर्चा करते हैं। आम आदमी से लेकर सेलेब अब मेंटल हेल्थ पर झिझकने की जगह खुलकर बात करते हैं।
हाल ही में हॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज ने अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 6 साल पहले उन्होंने स्वीकार किया था कि वह लंबे समय तक मेंटल हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही थी। हालांकि, इससे निजात पाने के लिए वो थेरेपी लेने लगी, इससे उन्हें खूब फायदा मिला।
एक इंटरव्यू में सेलेना बताया कि वो डिप्रेशन से निकलने के लिए Hot-Cold Water Therapy (हॉट-कोल्ड वॉटर बाथ थेरेपी) लेती हैं। इसके लिए वो एक ही समय में खूब गर्म और एकदम ठंडे पानी से नहाती हैं। इससे डिप्रेशन दूर होता हैं। जब भी वो एंग्जायटी महसूस करती हैं तो तुरंत इस थेरेपी का सहारा लेती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

एंग्जायटी में फायदेमंद
हॉट-कोल्ड वॉटर बाथ थेरेपी को कंट्रास्ट बाथ थेरेपी भी कहते हैं। डिप्रेशन के मरीजों को इस थेरेपी से काफी फायदा हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस थेरेपी से एनर्जी लेवल बढ़ता है और मानसिक संकुचन कम होता है।
नर्वस सिस्टम पर प्रभाव
यह थेरेपी शरीर के सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) पर प्रभाव डालती है, जिससे मानसिक स्थिति में सुधार होता है। ठंडा पानी तनाव को कम करने और शरीर को पुनर्जीवित करने में मदद करता है, जबकि गर्म पानी तनाव और चिंता को कम कर सकता है।
स्लीप क्वालिटी में सुधार
गर्म पानी में स्नान मांसपेशियों को आराम मिलता है और नींद में सुधार होता है, जो कि अवसाद से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। कोल्ड वाटर से शरीर में अलर्टनेस बढती है और मानसिक फोकस बेहतर होता है।
मूड बेहतर करने में सहायक
ठंडे पानी से नहाने से डोपामिन, जो कि एक फील गुड हार्मोन है, इसकी मात्रा में बढ़ोत्तरी होती है, जिससे मूड फौरन अच्छा हो जाता है। चिंता और अवसाद से भी छुटकारा दिलाता है।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएं
गर्म पानी रक्त वाहिकाओं को फैलाता है और ठंडा पानी उन्हें संकुचित करता है, जिससे रक्त परिसंचरण में वृद्धि होती है। यह थेरेपी फिजियोथेरेपिस्ट, एथलीट्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के बीच लोकप्रिय है और इसका उपयोग शरीर को पुनर्जीवित करने के लिए किया जाता है।
बॉडी के स्ट्रेस रिस्पांस को मैनेज करना
इस थेरेपी से शरीर के स्ट्रेस हार्मोन, जैसे कि कोर्टिसोल, का स्तर कम होता है। कम कोर्टिसोल लेवल डिप्रेशन के लक्षणों को हल्का करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











