Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Fortified vs. Normal Rice : नॉर्मल चावल से कितने अलग होते हैं फोर्टिफाइड चावल, जानें दोनों में अंतर
What is Fortified Rice : इन दिनों फोर्टिफाइड चावल की खूब चर्चा हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या होते हैं। फोर्टिफाइड चावल एक ऐसा चावल जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है ताकि लोगों को अतिरिक्त विटामिन और मिनरल्स मिल सकें। हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब दिसम्बर 2028 तक फोर्टिफाइड चावल वितरण को लेकर मंजूरी दी है। इस योजना का मूल उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद तबकों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। इसके लिए सरकार 100 फीसदी सब्सिडी जारी करेगी।
आइए जानते हैं फोर्टिफाइड चावल क्या है और यह कैसे बनते हैं? यह आम चावल से कितना अलग होता है और इसे लेकर क्या कहती है FSSAI की गाइडलाइन।

क्या होता है फोर्टिफाइड चावल ?
फोर्टिफाइड चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी12, और अन्य जरूरी पोषक तत्व जोड़े जाते हैं। यह चावल सामान्य चावल की तरह दिखता है, लेकिन पोषण की दृष्टि से बेहतर होता है। इसे खास तकनीक से तैयार किया जाता है, ताकि चावल में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स जोड़े जा सकें।
फोर्टिफाइड चावल और सामान्य चावल में क्या अंतर?
फोर्टिफाइड राइस आम चावल से दिखने में थोड़ा अलग होता है। यह आम चावल के मुकाबले थोड़ा बड़ा नजर आता है। यही इसकी पहचान है। हालांकि, इसके कुछ प्रकार ऐसे भी हैं जिसे देखने भर से यह बताना मुश्किल होता है कि ये सामान्य चावल हैं या फोर्टिफाइड।
फोर्टिफाइड चावल बनता कैसे है?
फोर्टिफाइड चावल तैयार करने की प्रक्रिया में सामान्य चावल को पीसकर उसका आटा बनाया जाता है। फिर इसमें पोषक तत्व मिलाए जाते हैं और इस मिश्रण से दोबारा चावल के आकार की ग्रेन बनाई जाती हैं। इन फोर्टिफाइड ग्रेन को सामान्य चावल के साथ मिलाकर वितरित किया जाता है।
FSSAI की गाइडलाइन
FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के लिए कुछ मानक बनाए हैं, जिनके तहत फोर्टिफाइड चावल में कौनसे पोषक तत्व न्यूनतम और अधिकतम मात्रा में होने चाहिए। इन गाइडलाइनों का पालन करते हुए ही फोर्टिफाइड चावल तैयार किया जाता है, ताकि लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार मिल सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











