Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sakat Chauth पर लगाया जाता है काले तिल और गुड़ के लड्डू का भोग, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
हिंदू धर्म में सकट चौथ का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो हर साल माघ मास की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल सकट चौथ 17 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इसे तिलकुट चौथ, तिलकूट चतुर्थी और संकटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी संतानों को बीमारियों और आपदाओं से बचाने के लिए रखती हैं।
इस दिन खासतौर पर काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाए और खाए जाते हैं। ये लड्डू न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक हैं। जानें इसकी रेसिपी और फायदे।

काले तिल और गुड़ के लड्डू के स्वास्थ्य लाभ
शरीर को देता है एनर्जी
काले तिल और गुड़ के लड्डू में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और एनर्जी प्रदान करने में मदद करते हैं।
हड्डियों को बनाते हैं मजबूत
काले तिल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और आयरन होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। नियमित सेवन से शरीर की ताकत बढ़ती है।
बालों के लिए फायदेमंद
काले तिल बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये बालों का झड़ना और पतलापन रोकते हैं। साथ ही, बालों को घना और चमकदार बनाते हैं।
त्वचा संबंधी परेशानियां दूर करें
ये लड्डू सोरायसिस, एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं के लक्षणों को कम करते हैं। यह त्वचा पर दाग-धब्बे हटाने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार होते हैं।

काले तिल और गुड़ के लड्डू की रेसिपी
सामग्री
काले तिल: 1 कप
गुड़: 1 कप
घी: 2 चम्मच
मूंगफली या ड्राई फ्रूट्स: 1/4 कप
सूखा नारियल: 2 टेबलस्पून
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कड़ाही में काले तिल को खुशबू आने तक भूनें और ठंडा होने के लिए निकाल लें।
- उसी कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया नारियल व मूंगफली/ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का भून लें। इसे भी ठंडा होने के लिए रखें।
- पैन में आधा गिलास पानी और गुड़ डालें। गुड़ पूरी तरह पिघलने पर भुने हुए तिल, नारियल और मूंगफली मिलाएं।
- मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, फिर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। स्वादिष्ट और पोषक लड्डू तैयार हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।

Click it and Unblock the Notifications