Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से दुर्गंध, इस योग से दूर करें ये समस्या
कुछ लोग दिन में दो बार ब्रश भी कर लें, इसके बाद भी उनके मुंह से सांस की बदबू आती हैं। मुंह से बदबू आने के कारण लोग दूसरों से बात नहीं कर पाते हैं साथ ही कई बार उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। मुंह के दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो कई घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं लेकिन आप जानते हैं कि योग के जरिए भी आप मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।
आप दूसरों के सामने बेझिझक बातें कर सकते हैं। सांसों से बदबू आती है, तो आप हर दिन योनिशून्य मुद्रा का अभ्यास करें। सांस की दुर्गंध या हैलीटोसिस को आप योनिशून्य मुद्रा के नियमित अभ्यास के जरिए दूर कर सकते हैं।

आम परेशानी है सांस की बदबू
वैसे मुंह से दुर्गंध एक आम समस्या हैं। मुंह में हमेशा ही कुछ बैक्टीरिया रहते हैं। बैक्टीरिया को जिसअमीनो एसिड के पाचन से ऊर्जा मिलती है, उसमें पाए जाने वाले सल्फर की गंध के कारण कई बार सुबह उठने पर भी मुंह से बदबू आती है। ये बैक्टीरिया इतने ताकतवर होते हैं कि जाइलिटॉल, ट्रिकलोजान और एसेंशियल ऑयल से बनने वाले माउथवॉश को भी कुछ समय बाद बेअसर कर देते हैं। अगर आप भी ज्यादात्तर इस समस्या से परेशान रहते हैं तो योनिशून्य मुद्रा करें। इसके नियमित अभ्यास से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

कैसे करें योनिशून्य मुद्रा
सबसे पहले अपने दोनों हाथों को पास-पास रखें। अब अंगूठों को मोड़ लें और तर्जनी उंगलियों के अग्रभाग को अंगूठों के नाखून पर रखें। शेष उंगलियों को बिल्कुल सीधा रखें। धीमी, लंबी और गहरी सांस लें। इसका अभ्यास आप 15 मिनट तक तीन बार करें। कुछ ही दिनों में आपको आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध की समस्या से निजात मिल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











