Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शाम होते ही घर में हो जाता है मच्छरों का हमला, इन मॉर्डन सॉल्यूशन से करें खात्मा
बारिश में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि सेहत के लिए खतरनाक हो सकते है। मच्छर जनित बीमारियों के बारे में सतर्क रहने के लिए हर साल 20 अगस्त को मच्छर दिवस बनाया जाता है। मच्छर उन जगहों पर अधिक पनपते हैं, जहां गंदगी अधिक होती है। ऐसे में आप अपने घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इसके अलावा आजकल ऐसे कई मॉर्डन तरीके आ गए है जिनसे आप मच्छरों के काटने से बच सकते हैं।

रोल-ऑन
बच्चों के लिए, बाल रोग विशेषज्ञ प्रमाणित, रोल-ऑन बच्चों को मच्छरों से बचाने का सही और सुरक्षित तरीका है। यह अप्लाई करने में बहुत ही कम्फर्टेबल और ईजी है। इसे कपड़ों पर बस कुछ बिंदु लगाकर छोड़ दें। रोल ऑन मच्छरों से 8 घंटे तक सुरक्षा प्रदान करता है, जो स्कूल के घंटों या दिन के बाहर के लिए काफी है। यह कॉम्पैक्ट और छोटा होने की वजह इसे जेब में रखा जा सकता है।

खुशबु वाले एरोसोल
मच्छरों को मारने के लिए सबसे आसान और इफेक्टिव सॉल्यूशन है स्प्रे। इन्हें रोजाना शाम को कमरे के कोनों में और फर्नीचर के नीचे बाहर से आने वाले मच्छरों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ स्प्रे फ्रेगरेंस वेरिएंट में भी उपलब्ध हैं जो स्प्रे करते ही अपनी खुश्बू से तुरंत मच्छरों को मार देते हैं।

रैकेट -
आजकल मच्छरों को मारने के लिए बाजार में रैकेट भी मिलते है। ये रैकेट बैटरी से संचालित होते है जो मच्छरों को एक झटके से मार देते हैं। ये टिकाऊ होने के साथ पॉवरफुल बैटरी के साथ वारंटी के साथ आता है। इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें चार्ज करना पड़ता है और फिर ये काम करते है।

पेपर बेस्ड रेपलेंट
पेपर बेस्ड रेपलेंट से भी आसानी से मच्छर भाग जाते है। ये रेपलेंट बहुत ही किफायती होने के साथ नवीन आइडिया है, जो तत्काल रुप से मच्छरों का खात्मा कर देता है। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस एक स्ट्रीप को जलाना है और मच्छरों को भगाना है।

रेपलेंट क्रीम
बाजार में मच्छरों को भगाने के लिए कई किस्म के रेपलेंट क्रीम मिल रहे है, जो आपको और आपके परिवार को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाता है। मच्छरों को भगाने के लिए ब्रांडेड क्रीम चुनें। ये बाल रोग विशेषज्ञ प्रमाणित और त्वचा के अनुकूल होते है। मार्केट में कई फेगरेंस में ये क्रीम उपलब्ध है। इनमें आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए आवश्यक तेल भी होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











