Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अलर्ट: कोरोना संक्रमण से ठीक होने के टूथब्रश बदलना न भूलें, जानें एक्सपर्ट की राय
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टूथब्रश को बदलने की सलाह दी जा रही है। जी हां! विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना से स्वस्थ हो चुके संक्रमित लोगों को अपने टूथब्रश को बदलने की जरूरत है। ऐसा न करने से दोबारा संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है, तो आइये जानते हैं क्या कहती है ये रिपोर्ट...

टूथब्रश दोबारा कर सकता है संक्रमित
दंत चिकित्सकों का कहना है कि जो हाल में ही कोरोना से संक्रमित हुए थे और ठीक हो चुके हैं, उन्हें फौरन अपना टूथब्रश बदल लेना चाहिए। ऐसा न करना उन्हें दोबारा संक्रमित कर सकता है। डॉक्टरों की मानें तो आपका टूथब्रश न केवल दोबारा आपको संक्रमित कर सकता है बल्कि आपके परिवार वालों को भी इससे हानि हो सकता है। दरअसल, ज्यादातर लोग कॉमन वॉशरूम का इस्तेमाल करते हैं।

जीभ क्लीनर बदलना भी जरूरी
देश की प्रतिष्ठित मीडिया साइट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के एचओडी डेंटल सर्जरी, डॉ. प्रवीण मेहरा का कहना है कि केवल टूथब्रश ही नहीं जीभ क्लीनर आदि को भी हमें बदल लेना चाहिए।

लक्षण दिखने के कितने दिन बाद बदलें टूथब्रश व टंग क्लीनर
विशेषज्ञों के अनुसार 20 दिनों के बाद अपने टूथब्रश व जीभ क्लीनर को बदलना चाहिए। मुंह में छिपे वायरस या बैक्टीरिया को समाप्त करने का सबसे अच्छा उपाय है गर्म पानी के साथ नमक की कुछ मात्रा मिलाकर कुल्ला करना। इसके लिए कई प्रकार के माउथवॉश और बीटाडाइन गार्गल भी बाजार में आसानी से मिल जाते है।



Click it and Unblock the Notifications











