Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Omicron: पार्टी-फंक्शन अटैंड करने वालों को WHO ने दी हिदायत, लापरवाही बरतनी पड़ सकती है जानलेवा
इन दिनों शादी-ब्याह के फंक्शन चल रहे हैं, लोगों शादी-ब्याह में बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। लोग भूल चुके हैं कि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं हैं। और अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की भी एंट्री हो चुकी हैं। तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए WHO ने लोगों को फिर से चेताया है कि दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संख्या के साथ हो सकता है आने वाले त्योहार कुछ फीके पड़ जाएं। शादी-पार्टी के फंक्शन अटैंड करते समय सावधानियां बरते। वैक्सीनेशन और मास्क का इस्तेमाल करते रहें।
WHO के प्रमुख डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि- दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए आंकड़े बताते हैं कि ओमिक्रॉन के साथ फिर से संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। उनके अनुसार लापरवाही के साथ कोई भी भीड़-भाड़ वाला फंक्शन अटैंड करना लोगों पर भारी पड़ सकता है। इसमें लोगों की जान तक जा सकती है। इसी के साथ WHO के आपात निदेशक माइकल रयान ने कहा है कि मौजूदा डाटा से पता चलता है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले आसानी से फैलता है।

रिइंफेक्शन होने का खतरा
WHO ने ये बयान तब जारी किया है जब क्रिसमस और नए साल आने में कुछ ही वक्त रह गया है, कई लोग कोरोना के संक्रमण को लेकर बेपरवाह हो चुके हैं। लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ फिर से संक्रमित होने के बयान के बाद खासतौर से जो लोग पहले वायरस से संक्रमित हो चुके थे और ठीक भी हो गए थे, उनके लिए ये चिंता का सबब है।
दक्षिण अफ्रीका में हुए एक अध्ययन के अनुसार इसमें कोविड -19 के 2,796,982 मामलों की पृष्टि की गई है। ये सभी मामले 27 नवंबर से 90 दिन पहले के हैं। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति अपने पहले पॉजिटिव टेस्ट के 90 दिन बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव हुआ है, उसके दोबारा संक्रमित होने का संदेह अधिक था।

वैक्सीन ही है हथियार
अगर आप कोविड संक्रमित रह चुके हो, तो आपको बिना देर किए वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। विशेषज्ञों ने कोविड से ठीक हो चुकेरोगियों को निगेटिव टेस्ट के बाद कम से कम तीन महीने रिकवर होने के बाद वैक्सीन शॉट्स लेने की सलाह दी है। राहत की बात है कि वैक्सीनेशन न कराने वालों की तुलना में वैक्सीन लगवा चुके लोगों में संक्रमित होने का खतरा कम है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











