Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कोरोना वायरस: ज्यादा सेनेटाइजर इस्तेमाल करने के भी है नुकसान, साबुन भी करता है इसका खात्मा
कोरोनावायरस और COVID-19 को 'वैश्विक महामारी' घोषित कर दिया गया है। विश्वभर से इस बीमारी को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही हैं। कई शहरों को तो इस खतरनाक वायरस के चलते लॉकडाउन करने की नौबत आ गई है। इस वायरस से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 10 हजार लोगों की जान जा चुकी है।
इस वायरस के वजह से लोगों में व्याप्त डर को देखते हुए हेल्थ प्रोफेशनल लगातार हैंड हाइजीन का ख्याल रखने को कह रहे हैं। इस वायरस को लेकर डर को कुछ इस तरह समझ सकते हो कि भारत में COVID-19 के मामले सामने आने के बाद किस तरह से मार्केट में हैंड सैनिटाइजर की कमी पड़ी गई।
कोरोनावायरस से बचने लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन से लेकर सरकारें हाथ साफ रखने की सलाह दे रही हैं। ये वायरस हाथ के जरिए फैलता है, इसलिए बार-बार हाथ धोने या उसे सैनेटाइज करने के लिए कहा जा रहा है। इस कारण हाथ नहीं धो पाने पर लोग बार-बार सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन सैनेटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से हाथों में इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। एलर्जी और रिएक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे माहौल में एक्सपर्ट्स ने ये स्पष्ट किया कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए साबुन और पानी से हाथ धोना काफी है।

सिर्फ सेनेटाइजर ही काफी नहीं
यहां तक कि साबुन हैंड सैनिटाइजर से ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं। सिर्फ सेनेटाइजर ही नहीं कोरोनावायरस से बचाव के लिए साबुन और पानी से हाथ धोना काफी है। यहां तक कि साबुन हैंड सैनिटाइजर से ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं।

पीएच बैलेंस वाले साबुन का करें इस्तेमाल
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हाथ धोने के लिए मॉस्चुराइजर बेस्ड हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। ज्यादा सही तरीका है कि ठीक पीएच बैलेंस वाले साबुन से हाथ धोएं। ये इंफेक्शन से बचने का बेहतर तरीका है जो बार-बार हाथ नहीं धो पाते, वो सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें।

सिर्फ पानी से हाथ धोना काफी नहीं है
वायरस काफी स्टिकी होता है और हो सकता है कि सिर्फ पानी से न निकले। साबुन इसे हाथ से छुड़ाने का काम करता है। इसके लिए आपको कम से कम 20 सेकेंड तक अपने हाथ धोने की जरूरत होती है।

सैनिटाइजर का क्या औचित्य है?
सैनिटाइजर से आप वायरस पार्टिकल को पूरी तरह धो नहीं रहे होते, वो आपके हाथों पर होते है।
ऐसे में सैनिटाइजर इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
आप वही सैनिटाइजर इस्तेमाल करें, जिसमें कम से कम 60% एल्कोहल हो, फिर हाथों को 20 सेकेंड तक रब करें
इसके बाद साबुन से हाथ धोना भी जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications











