Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Tomato fever:केरल में बच्चों के लिए खतरा बना टोमेटो फीवर, ये है इस फ्लू के लक्षण और इलाज
केरल के कोल्लम शहर में टोमेटो फीवर यानी टमाटर बुखार के कम से कम 82 मामले सामने आए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सभी मामले पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। राज्य का स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी टमाटर बुखार के मुख्य कारणों की जांच कर रहे हैं।

क्या है टोमेटी फीवर
टोमेटो फीवर, जिसे टोमेटो फ्लू के नाम से भी जाना जाता है, एक दुर्लभ प्रकार का वायरल संक्रमण है जो 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को चपेट में लेता है। इस बीमारी को टोमैटो फीवर इसलिए कहा जाता है क्योंकि पीड़ितों को टमाटर के आकार के चकते हो रहे हैं।

टोमैटो फीवर के लक्षण
शरीर टमाटर के आकार के चकते इस बीमारी का प्रमुख लक्षण हैं। इसके साथ ही पीड़ितों ने मुंह सूखने और खुजली की शिकायत भी की है। कुछ पेशेंट ने टमाटर के आकर के फोड़ों में वर्म्स पड़ने की शिकायत भी है और ये वर्म्स उन चकतों पर फ़ैल भी रहे हैं।
इसके अतिरिक्त तेज़ बुखार, बदन दर्द, जोड़ों पर पर दर्द और मुंह में छाले भी इसके लक्षण के तौर पर नज़र आ रहे हैं। कुछ मरीज़ों ने हाथ, घुटने और अन्य स्थानों की त्वचा के बदरंग होने की शिकायत भी की है।

टोमैटो फीवर का इलाज
- यदि किसी बच्चे में इनमें से कोई भी लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- इस बीमारी से संक्रमित लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।
- रोगी एवं उसके आसपास के स्वच्छता बनाएं रखें।
- रोगी को फफोले या चकते को खरोंचने से रोंके।
- गर्म पानी से नहाएं।
- सबसे ज्यादा जरुरी बात दें स्वस्थ बच्चों को संक्रमित से दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications











