Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस में क्या अंतर है? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय
पिछले कुछ महीनों से देश में डेंगू फीवर और चिकनगुनिया ने कोहराम मचाकर रखा हुआ है। अभी हाल ही में जीका वायरस का भी पता चला जो कर्नाटक में पांच साल की बच्ची में पाया गया। इन तीनों में हर एक बीमारी के बारें में अंतर समझना जरूरी है। जीका वायरस, डेंगू या चिकनगुनिया ये तीनों ही मच्छर के द्वारा होने वाली बीमारी है। जो एक ही दिन काटने वाले एडीज एजिप्टी और एडीज अल्बोपिक्टस मच्छरों द्वारा होती है।

डेंगू
डेंगू, एक मच्छर आर्थ्रोपोड्स से फैलने वाला रोग है जो गंभीर बीमारी का कारण बनता है। पूरी दुनिया में एक अनुमान के आधार पर 2.5 अरब लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां डेंगू होने का खतरा अधिक होता है। डेंगू फैलने की एक मुख्य वजह एकत्रित पानी से मच्छरों के पनपने से खतरा बढ़ता है। डेंगू से दुनिया भर में प्रति वर्ष लगभग 390 मिलियन लोग संक्रमित होते हैं। उनमें से 20,000 तक लोग मर जाते हैं।
डेंगू बुखार: लक्षण
हाई फीवर
शरीर या जोड़ों में दर्द
सिर में दर्द होनापेट में दर्द होनाज्यादा थकान महसूस होनाउल्टियां होनाप्लेटलेट्स का कम हो जाना
चिकनगुनिया
संक्रमित मच्छर के काटने से चिकनगुनिया वायरस इंसानों में फैल जाता है। ये CHIKV के कारण होता है, टोगाविरिडे फैमली के अल्फावायरस जीनस से संबंधित एक आरएनए वायरस। चिकनगुनिया बीमारी में शरीर में बुखार और जोड़ों में दर्द मुख्य लक्षण हैं। इसके बाद लगातार गठिया के जैसे लक्षण नजर आते हैं।
चिकनगुनिया: लक्षण
अचानक तेज बुखार आना
मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द होनाआंखे लाल होनाउल्टियां होना
मैकुलोपापुलर रैश यानि चेहरे पर लाल धब्बे होना

ज़ीका वायरस
ज़ीका भी डेंगू और चिकनगुनिया की तरह, एक वायरल बीमारी है। इसके मुख्य लक्षणों मे बुखार आना, एक्सेंथेमा और नॉन-प्युरुलेंट कंजंक्टिवाइटिस है। ZIKV एक आरएनए वायरस है। अमेरिका के 39 देशों में वायरस का एक्टिव ट्रासमिशन है। वहीं ब्राजील जीका के सबसे अधिक मामलों वाला देश है। भारत में हाल ही में कर्नाटक में 5 साल की बच्ची में जीका वायरस होने की पुष्टी हुई। जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकार इस पर गंभीरता से कदम उठा रही है।
जीका वायरस: लक्षण
हल्का बुखार
चकत्तेआंखों मेंरेडनेसमांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्दबेचैनी महसूस होना।
बचाव के उपाय
डेंगू, चिकनगुनिया और जीका का ट्रीटमेंट मौजूद है। ये रोग आमतौर पर अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता के बिना घर पर उपचार से सही हो सकते हैं। ज़ीका, चिकनगुनिया और डेंगू बुखार में अगर समस्या गंभीर हो जाती है, तभी अस्पताल में भर्ती के लिए चिकित्सक कह सकता है। उचित लिक्विड डाइट इसमें प्रभाव डालती है। मच्छरदानी के साथ बिस्तर पर आराम करना। फीवर ना आने देना पेरासिटामोल की खुराक लेना जरूरी हो जाता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि लक्षण दिखने के साथ ही तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। शुरूआत में घरेलू उपायों से बचाव करें, डॉक्टर के द्वारा बताई गई बातों को फॉलो करना जरूरी है।

तीनों में ही क्या लक्षण समान है ?
डेंगू और चिकनगुनिया की तुलना में जीका बच्चों और प्रेगनेंट महिलाओं में अधिक होता है। उन सभी का सबल्मेशन लगभग समान होता है। डेंगू के मामलों में तेज बुखार, सिरदर्द और रेट्रोऑर्बिटल दर्द, वहीं जीका और चिकनगुनिया के मामलों में मांसपेशियों में दर्द होता है। जोड़ों में अत्यधिक दर्द होता है।



Click it and Unblock the Notifications











