Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
माइग्रेन के दर्द को कम करना है तो खाएं ये फूड, सही डाइट से करें इलाज
माइग्रेन की प्रॉब्लम बहुत कॉमन हो गई है. ये दर्द कभी भी और कहीं भी हो सकता है। यूं तो माइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ये एक अनुवांशिक बीमारी भी है। मतलब, अगर आपके घर में कोई माइग्रेन का पेशेंट रह चुका है तो हो सकता है कि उसकी ये प्रॉब्लम ट्रांसफर हो जाए।
माइग्रेन में सिर के एक ओर तेज दर्द उठता है। इस दर्द को बर्दाश्त कर पाना वाकई बहुत मुश्किल है। उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना माइग्रेन के प्रमुख लक्षण हैं। माइग्रेन का दर्द सिर के एक हिस्से में होता है इसलिए इसे आम बोलचाल में अधकपारी भी कहते हैं।
माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी माइग्रेन के दर्द को कम कर सकते हैं। कुछ डाइट्स ऐसी हैं जो माइग्रेन की प्रॉब्लम को कम करने का काम करती हैं। खाने-पीने की इन चीजों से आप चाहें तो माइग्रेन की प्रॉब्लम को काफी हद तक कंट्रोल कर सकती हैं।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां खाकर
हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है. माइग्रेन के दर्द में मैग्नीशियम बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है। अनाज, सी-फूड और गेंहूं में भी भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है।

2. मछली खाना भी रहेगा फायदेमंद
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है। ये दोनों ही चीजें माइग्रेन के दर्द को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

3. डाइट में जरूर शामिल करें दूध
माइग्रेन में फैट फ्री दूध पीना बहुत फायदेमंद रहेगा। दूध में विटामिन बी पाया जाता है. जो सेल्स को एनर्जी देने का काम करता है। कई बार ऐसा होता है कि दिमाग की नसें सुस्त पड़ जाती हैं और माइग्रेन का दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में में विटामिन बी उन्हें एनर्जी देने का काम करता है।

4. कॉफी पीना भी है फायदेमंद
जिस तरह नॉर्मल सिर दर्द में कॉफी और चाय पीना फायदेमंद है उसी तरह माइग्रेन में भी ये काफी मददगार है। माइग्रेन अटैक आने पर कॉफी पीने से राहत मिलेगी।

5. रेड वाइन भी है बेहतर विकल्प
वाइन और बीयर में टायरामाइन पाया जाता है जो माइग्रेन के दर्द को दूर करने में मदद करता है।

6. ब्रॉकली
ब्रॉकली में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। जिससे माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications











