Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फायदे ही नहीं ज्यादा बादाम खाने से भी होते हैं नुकसान, जाने एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए
याददाश्त बढ़ाना हो या चेहरा का ग्लो हर कोई आपको बादाम खाने की सलाह देता है। कोई बादाम को शाम में स्नैक्स की तरह तो कोई बादाम को सुबह भिगोकर खाना पसंद करता है। सही अनुमान का अंदाजा नहीं होने की वजह से हर कोई मुट्ठीभर बादाम खाने की बात कहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़्यादा बादाम खाने से आपके शरीर को फायदों की जगह नुकसान पहुंचता है? विटामिन ई से भरपूर इन बादामों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। पर मात्रा से ज्यादा खाने पर आपको ये नुकसान हो सकते हैं।

विटामिन ई ओवरडोज
100 ग्राम यानि आधा कप बादाम में 25 एमजी विटामिन ई होता हैं। आपके शरीर को रोजाना 15 एमजी विटामिन ई की जरूरत होती है। यानि अगर आप एक कप बादाम रोज खाते हैं तो आपके तीन दिन की डोज एक बार में ही पूरी हो जाएगी। इससे आपको डायरिया, कमजोरी और आंखों की समस्या होती है।

कसैलापन
आपको कड़वा या कच्चा बादाम खाने से अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इसमें प्यूसिक एसिड और हाइड्रोसिनिक एसिड होता है जो विषैले होते हैं। कड़वा या लीथल बादाम का सेवन ऐंठन और दर्द के इलाज में प्रभावी होती है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन शरीर में विषैले तत्वों को बढ़ा सकता है। इस तरह के बादाम में हाइड्रोसाइनिक एसिड होता है, जो ब्रीदिंग प्रॉब्लम, नर्वस ब्रेकडाउन, चोकिंग यहां तक कि मौत का कारण बन सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

वजन बढ़ा सकता है
बादाम में फैट औऱ कैलोरीज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। 100 ग्राम बादाम में 50 ग्राम फैट होता है। हालांकि ये मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता हैं। लेकिन अगर आप इस कैलोरी को बर्न नहीं कर रहे है, तो मोटापा दे सकती है।

पेट में गैस बनाए
मुट्ठीभर बादाम में लगभग 170 ग्राम फाइबर होता है। वहीं, आपके शरीर को रोज़ाना सिर्फ 25 से 40 ग्राम फाइबर की जरुरत होती है, यानि आपके लिए रोज़ाना 3 से 4 बादाम काफी हैं। अगर आप इस मात्रा से ज़्यादा बादाम खाते हैं तो आपको लूज़ मोशन्स और कब्ज की शिकायत हो सकती है। पेट में ब्लोटिंग से इन बीमारियों की शुरुआत होगी। वहीं, ज़्यादा का सेवन नहीं रोक पा रहे हैं तो खूब सारा पानी पीएं, इससे आपकी बॉडी फाइबर को रिएक्ट करने से रोकेगी।

ये लोग न खाएं बादाम
जिन लोगों को किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी कोई बीमारी है, उन्हें बादाम का सेवन नहीं करना चाहिये। बादाम में ऑक्सलेट अधिक होता है, जो ऐसे लोगों के लिए ठीक नहीं। कुछ लोगों को बादाम के प्रोटीन से एलर्जी होती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications











