Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
विराट कोहली पीते हैं 600 रुपए लीटर महंगा पानी, जानें क्या खास है
विराट कोहली आज अपना 31 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट पर टॉप रैकिंग पर राज करने वाले विराट अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली जब मैदान में रन नहीं बना रहे होते हैं तो वे जिम में पसीना बहाते नज़र आते हैं। फिटनेस की वजह से विराट कोहली ने भी नॉनवेज छोड़कर वीगन बनने का फैसला किया था। वीगन डाइट में दूध से बने उत्पाद से परहेज किया जाता है। इसके अलावा विराट घर पर बना खाना ही खाना ज्यादा प्रिफर करते हैं।
खाने के अलावा विराट की फिटनेस में पीने का पानी भी एक बहुत बड़ा फैक्टर है। विराट कोहली सिर्फ बाहर के खाने से ही नहीं, बल्कि वो बाहर का पानी पीने से भी दूरी बनाकर रखते हैं। वो एक खास तरह का पानी पीते हैं। बताया जाता है कि विराट कोहली जो एवियन पानी पीते हैं, वो काफी महंगा होता है और उसे फ्रांस से मंगाया जाता है। आइए जानते हैं क्या खास है इस पानी में।

इतने रुपये लीटर का पानी पीते हैं विराट
विराट कोहली के पानी पीने को लेकर एक बड़ा मिथक है। खबरों में छाया रहता है कि वे काफी महंगा पानी पीते हैं। जी हां, ये सच है। दरअसल, विराट कोहली फ्रांस की Evian कंपनी का पानी पीते हैं। इस पानी की कीमत 600 रुपये लीटर से शुरुआत है जो 35000 रुपये लीटर तक जाती है। विराट ही नहीं तमाम बड़े खिलाड़ी इस पानी का इस्तेमाल करते हैं जो कई तरह से खिलाड़ियों की मदद करता है।

यूरोप के पहाड़ों से आता हैं ये पानी
खबरों की मानें तो इस पानी को पीने से वजन कम होता है। इसके साथ-साथ डिप्रेशन पर भी इससे कंट्रोल रहता है। वहीं, स्किन के लिए भी इस पानी को लाभदायक बताया जाता है। मौजूदा समय में अमेजन पर इस पानी की एक लीटर की बोतल की कीमत 450 रुपये के आसपास है। इस पानी को फ्रांस से एक्सपोर्ट किया जाता है। इस पानी को यूरोप के पहाड़ों से निकाला जाता है।

डब्ल्यूएचओ की मानक पर उतरता है खरा
विश्व के जाने-माने डिजाइनर्स इसकी बॉटल की डिजाइन करते हैं और ये इन बॉटल्स का उत्पादन सीमित मात्रा में होता है। इसके अलावा एवियन उन गिने चुने मिनरल वाटर ब्रांड में से एक है जो स्वच्छ पेयजल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जो मानक तय किए हैं उन पर खरा उतरता है।

क्या होता है वीगन डाइट?
फिटनेस की वजह से विराट कोहली ने भी नॉनवेज छोड़कर वीगन बनने का फैसला किया था। वीगन वो लोग होते हैं जो नॉन वेज खाना तो छोड़िए दुध से बने भी उत्पाद नहीं खाते। ड्राई फ्रूट्स, ब्लैक कॉफी और हरी सब्जियों का वे सेवन करते हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी वेजीटेरियन हैं। विराट ने जब वीगन बनने का फैसला किया था तो सभी ने कहा था वे स्टेमिना नहीं बना पाएंगे, लेकिन विराट ने इस मिथक को तोड़ दिया। विराट की गिनती क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे फिट खिलाड़ियों में होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











