Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दूध और दही को रखना है लंबे समय तक ताजा, ये है स्टोर करने का तरीका
दही, दूध, घी, पनीर जैसे बहुत सारे डेयरी प्रोडक्ट हैं जिनकी आवश्यकता हमें हर रोज पड़ती है। लेकिन इन सारी सामानों को रखते वक्त अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाए तो इन्हे खराब होने में जरा सी देर नहीं लगती। वहीं अगर थोड़ी सी सावधानी इन सारे डेयरी प्रोडक्ट संग दिखाई जाए तो इनका उपयोग लंबे वक्त तक किया जा सकता है। आज हम आपको दही से लेकर पनीर तक को रखने के लिए ये छोटे टिप्स बाटने जा रहे है जो की आपकी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।

दूध
दूध ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है जो हर घर में रोजाना इस्तेमाल होता है। फिर वो चाहे चाय, कॉफी या फिर नाश्ते के रूप में हो। लेकिन अगर इसे जरा सी लापरवाही के साथ रखा जाए तो ये खराब हो जाता है। अगर आप चाहती हैं दूध जल्दी से खराब ना हो तो इसे पैकेट सहित फ्रिज में रखने से पहले उबाल लें। फिर ठंडा कर फ्रिज में रख दें। साथ ही दूध के पैकेट की एक्सपायरी डेट चेक कर लें। अगर ये जल्दी खराब होने वाला है तो इसे उबालकर रखें। दूध को उबालने के लिए हमेशा एक साफ व धुले हुए बर्तन का ही इस्तेमाल करें।
घी
स्वस्थ शरीर के लिए घी का सेवन करना चाहिए। हालांकि घी रूम के तापमान पर खराब नहीं होता है। लेकिन अगर चाहती हैं कि घी की फ्रेशनेस लंबे वक्त तक एक जैसी बनी रहे तो इसे हमेशा एयर टाइट कंटेनर में रखें। इसके अलावा घी निकालते वक्त सूखे चम्मच का उपयोग करें। सबसे महत्वपूर्ण बात इस यूवी किरणों से दूर रखें, क्योंकि यह घी को खराब कर सकता है।
पनीर
पनीर को लंबे वक्त तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसे ब्लॉटिंग पेपर में अच्छे से लपेट कर रखें। या फिर आप ऐसा भी कर सकते है गीले मलमल के कपड़े में अच्छे से लपेटकर फ्रिज में रखने से ये जल्दी खराब नहीं होता हैं। अगर आपके पास ब्लॉटिंग पेपर या मलमल का कपड़ा दोनों नही है तो सिर्फ एक पानी के बर्तन में पनीर को डुबोकर फ्रिज में रख दें। लेकिन ख्याल रहे हर रोज इसका पानी बदल दिया करें। ऐसा करने से पनीर फ्रिज में लंबे वक्त तक तजा बना रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











