Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
घर बैठे पुरुष ऐसे करें अंडकोष के कैंसर की जांच, डॉक्टर ने बताया आसान सा तरीका
पुरुषों के स्वास्थ्य को लेकर अक्सर चर्चा नहीं की जाती है। यही कारण हैं कि वो अपनी हेल्थ को ज्यादा तवज्जों नहीं देते हैं। और अक्सर अपनी डेली हेल्थ रुटीन को लेकर को लेकर भी अवेयर नहीं रहते हैं। पुरुषों को भी अपनी हेल्थ को लेकर अवेयर रहने की बहुत जरुरत है। जरुरी नहीं है कि कोई अनहोनी होने पर ही डॉक्टर के पास जाया जाएं। जिस तरह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता खुद करके अनहोनी को होने से टाला जा सकता है। ठीक उसी तरह पुरुषों में होने वाले टेस्टिकुलर कैंसर का भी घर बैठे एक मामूली से टेस्ट से भी पता लगाया जा सकता है।
टेस्टिकल्स वाला कोई भी व्यक्ति टेस्टिकुलर कैंसर विकसित कर सकता है। अंडकोष का कैंसर ( टेस्टिकुलर कैंसर) अंडकोष (टेस्टिकल्स) में स्थित होता है - ये किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन 15 से 35 वर्ष के आयु वर्ग में सबसे आम है, डॉ तनाया, उर्फ डॉ क्यूटरस, ने एक इंस्टाग्राम में शेयर करके बताया।

उन्होंने इन लक्षणों के बारे में उल्लेख भी किया:
1. अंडकोष में दर्द या सूजन।
2. वृषण में गांठ।
3. पेट के निचले हिस्से में दर्द या पीठ दर्द।
4. पुरुषों में स्तनों के आकार में वृद्धि।
हालांकि यह दुर्लभ और इलाज योग्य है, डॉक्टर कहते हैं, टेस्टिकुलर कैंसर के लिए सेल्फ एग्जाम करना जरूरी है, " टेस्टिकुलर कैंसर की शिकायत करने वाले बहुत कम पुरुषों को पहले दर्द का अनुभव होता है"।
कैसे सेल्फ एग्जाम करें?
डॉ तनाया ने बताया हैं कि आप स्वस्थ हैं या नहीं, यह जांचने के लिए एक सेल्फ एग्जाम करें,
- आदर्श रूप से शॉवर के बाद अंडकोश या बॉल-सैक को आराम की मुद्रा में होते हैं।
- इसे महीने में कम से कम एक बार जरूर करें।
डॉक्टर ने बताया " अंडकोश को स्पर्श करें और इसकी शेप, साइज और बनावट को महसूस करें। किसी भी गांठ, थक्कों, सूजन या दर्द होने पर जाँच करवाएं। यह काफी दुर्लभ और इलाज योग्य है। शीघ्र निदान होने पर ,अंडकोष के कैंसर को ठीक किया जा सकता है। उपचार के साथ, इस कैंसर से मृत्यु का जोखिम कम किया जा सकता है।"
अगर आपको कुछ भी असामान्य लगता है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी है तरीका
इसके अलावा हम आपको एक अन्य तरीका बता रहे है जो आपको समय रहते इस समस्या से बचा सकता है। Gentside डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक, यदि कोई पुरुष प्रेग्नेंसी टेस्ट का इस्तेमाल करता है और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यह एक संकेत है कि उसे टेस्टिकुलर कैंसर (Testicular Cancer) हो सकता है। हालांकि कई विशेषज्ञ इसे सही नहीं मानते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











