Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
लिवर में गंदगी जमा होने पर दिखाई देते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे पहचान करें
शरीर के सभी अंगों का अपना एक अलग ही महत्व है और इन्हीं अंगों का सही तरह से काम करना बेहद जरूरी है। इन्हीं अंगों में से एक है लिवर। आमतौर पर, लोग अपने लिवर पर बेहद कम ध्यान देते हैं, जबकि यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। शरीर में सबसे ज्यादा काम करने के लिए लिवर जिम्मेदार होता है और यह 24 घंटे अपना काम करता रहता है।

लिवर हमारे शरीर में वसा को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, लिवर हमारे शरीर में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन लगातार विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के कारण लिवर पर भी इसका असर पड़ता है। जब लिवर सही तरह से काम नहीं कर पाता है, तो ऐसे में शरीर में मौजूद गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है और वह लिवर में ही जमा होने लगती है। हालांकि, इस स्थिति में आपका शरीर खुद ही इस बात के संकेत देता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं-

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना
अगर आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है, यानि आपके लिवर के आसपास दर्द महसूस होता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि लिवर में गंदगी है। इस गंदगी को बाहर निकालना बहुत जरूरी होता है। वैसे आमतौर पर यह दर्द ज्यादा नहीं होता लेकिन कई बार तेज दर्द भी हो सकता है। लिवर हमारे शरीर से गंदगी और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। ऐसे में अगर लिवर में कोई समस्या हो जाती है तो शरीर से जुड़े ये सभी जरूरी काम रुक जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम लिवर का ख्याल रखें।

ब्लड प्रेशर बढ़ जाना
अगर लिवर में किसी भी तरह की समस्या होती है या फिर उसमें गंदगी जमा हो जाती है, तो ऐसे में लिवर खुद ही उसे ठीक करने की कोशिश करता है। लेकिन अगर समस्या ज्यादा हद तक बढ़ जाती है तो इससे आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इससे पैरों में एक विशेष तरल पदार्थ जमा होने लगता है जिससे पैरों में सूजन आ सकती है। हालांकि, इस सूजन में कोई दर्द नहीं होता है।

शरीर का वजन बढ़ना
कई बार ऐसा होता है कि लिवर में गंदगी जमा होने से आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है। साथ ही, शरीर के अंदर कई तरह की गंदगी को लिवर पूरी तरह से नहीं निकाल पाता है- जैसे शराब, आर्टिफिशियल स्वीटनर, हाई फैट डाइट और कुछ विशेष दवाएं आदि। जब आप इन पदार्थों का सेवन करते हैं, तो लिवर न तो इन्हें पचा पाता है और न ही शरीर के लिए अशुद्धियों को अलग कर पाता है। जिससे कुछ स्थितियों में व्यक्ति का वजन बढ़ने लग जाता है।

थकान का अहसास होना
लिवर में गंदगी जमा होने पर व्यक्ति को थकान व सुस्ती का अहसास होता है। दरअसल, लिवर हमारी डाइट को पचाने और उनसे पोषक तत्वों को अलग करने का ही काम करता है। लेकिन अगर लिवर अपना काम ठीक तरीके से काम नहीं करता है, तो इससे व्यक्ति को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है। साथ ही, आहार से पर्याप्त ना पोषण मिल जाने के कारण शरीर थका हुआ और सुस्त महसूस होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी दैनिक कार्यों की पूर्ति करने में भी बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
तो अब अगर आपको भी यह संकेत नजर आते हैं तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलकर अपने सभी जरूरी टेस्ट करवा लें। साथ ही, आप अपने लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए अपने खान-पान पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications











