Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
हाई प्रोटीन डाइट पर थे सिद्धार्थ शुक्ला, जानें ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से नुकसान
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला की लाइफस्टाइल एकदम फिट है ऐसे में अचानक उनकी मौत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री हैरान है। सिद्धार्थ के फैंस काफी सदमे में है। वहीं अब उनके हेल्थ और लाइफस्टाइल को लेकर कई बाते सामने आई है।

सिद्धार्थ के एक दोस्त ने खुलासा किया है सिद्धार्थ की आदतें हेल्दी लाइफस्टाइल के अनुसार एकदम गलत थी। वह अक्सर हाई प्रोटीन डाइट पर रहते थे। हाई प्रोटीन का सेवन करने से शरीर पर कई साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं हाई प्रोटीन डाइट के नुकसान।

दिल की बीमारी और हार्ट अटैक
प्रोटीन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन प्रोटीन का अधिक सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन से हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन फिश, लो फैट डायट्री प्रोडक्ट का सेवन करने से हार्ट डिसीज की संभावना कम रहती है। हाई प्रोटीन का सेवन करने से मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है।

बोन डिसॉर्डर
हाई प्रोटीन का सेवन करना हड्डियों के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर जो लोग अपनी डाइट में मांस और न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट प्रोटीन का सेवन करते है। ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में लॉस ऑफ कैल्शियम की परेशानी हो जाती है जो कि हड्डियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। प्रोटीन में रेड मीट के बदले हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। सब्जियों से मिलने वाले प्रोटीन से हड्डियों के कमजोर होने की समस्या कम रहती है।

सांसों से बदबू
ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से सांसों से बदबू आने लगती है। ज्यादा प्रोटीन खाने से कार्ब्स की कमी हो जाती है जिससे शरीर का मेटाबॉलिक स्टेट केटोसिस में चला जाता है। जिसकी वजह से रसायन अधिक बनने लग जाते है, इसी वजह से सांसों से बदबू आती है।

कैंसर
रेड मीट में हाई प्रोटीन पाया जाता है। रेड मीट खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। पुरुषों में कोलोरेक्टल कैंसर की समस्या ज्यादा देखी जाती है। हाई प्रोटीन डाइट केवल कम समय के लिए मांसपेशियों फायदा देती है, लेकिन लंबे समय के लिए यह काफी नुकसान दायक है। हाई प्रोटीन डाइट में रेड मीट का कम से कम सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications











