Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शबाना आजमी ने दी डेंगू से बचने की टिप्स, कहा 10 मिनट ये काम जरुर करें
बरसात के मौसम में डेंगू का प्रकोप हर साल कई लोगों की जान का दुश्मन बन जाता है। डेंगू के कहर से लोगों को बचाने और ज्यादा जागरुक करने के उद्देश्य से डेंगू के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अभियान चलाया है। पिछले कुछ साल से दिल्ली एनसीआर इस बीमारी के प्रकोप से गुजर चुका है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ अभियान शुरू किया है।अब शबाना आजमी भी इससे जुड़ गई हैं। उन्होंने डेंगू से बचने के लिए ट्वीट करके टिप्स दिए है।
I was shocked when BMC officers who checked my home for #Dengue said that most people do not let them enter their homes ! Flowers in vases are breeders of #Dengue. Water must be changed every day without fail. Check theres no stagnant water in your homes.
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) September 7, 2019
सीएम केजरीवाल के सपोर्ट में किया ये ट्वीट
शबाना आजमी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के डेंगू के खिलाफ अभियान को सपोर्ट करते हुए लिखा- मैं अरविंद केजरीवाल को सपोर्ट करती हूं। हम सभी यदि हर रविवार सुबह 10 मिनट अपने घर का परीक्षण करें तो डेंगू से लड़ सकते हैं।

ये टिप्स दिए शबाना ने
शबाना आजमी ने आगे लिखा- ये सुनिश्चित करें कि आपके घर में कोई ठहरा हुआ पानी नहीं है। यदि वह है तो उसे तुरंत बाहर फेंक दें। इसके अलावा उस पर तेल भी छिड़कें। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वो अगले 10 हफ्ते तक, 10 बजे, 10 मिनट के लिए समय निकालें और जांच कर खुद व लोगों को डेंगू से बचाएं।

पपीते के पत्ते का रस
डेंगू के इलाज में पपीते की पत्तियां बेहतर इलाज के रूप में जानी जाती हैं। पपीते के पत्ते का रस निकालकर दिन में दो बार लगभग 2-3 चम्मच की मात्रा में लेने से डेंगू से बचाव किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन से भरपूर पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को ठीक करता है इसके अलावा लाल रक्त कणों में भी वृद्धि करता है।

अनार खाएं
अनार से डेंगू बुखार में शरीर में होने वाली रक्त की कमी और कमजोरी को दूर करने के लिए, अनार का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, सी, ए और फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट बेहद लाभप्रद साबित होते हैं।

मेथी का सेवन करें
मेथी की हरी पत्तियों का सेवन डेंगू से बचाव में मददगार होते हैं। इसके प्रयोग से शरीर से सभी हानिकारक और विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

बकरी का दूध पीएं
डेंगू बुखार होने पर बकरी के दूध का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए बकरी का कच्चा दूध दिन में दो से तीन बार थोड़ी मात्रा में पीने लाभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications











