Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले पर्दे और सोफा कर सकता है आपको बीमार, जाने कैसे?
अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हर कोई बहुत सारा समय और पैसा दोनों खर्च करते हैं। दीवारों के रंग से मेल खाते पर्दे, सोफे, चादरें और इन सबके अलावा बहुत सी चीजें आप घर की सजावट के लिए रखते हैं। लेकिन अगर आप इन सबकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो क्या आप जानते हैं, यहीं घर की सजावट सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आगे की स्लाइड में जाने यहीं घर आपको कैसे बीमार बना रहा है।

पर्दे को नहीं धोते समय से
घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ घर में धूल, धूप और बाहरी गंदगी से बचाव के लिए भारी भरकम पर्दे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लोग पर्दे लगाने के बाद भूल जाते हैं कि बाहरी गंदगी से बचाने वाले इन पर्दों को भी सफाई की जरुरत होती है। अगर आप इन पर्दों को साफ नहीं करते हैं तो अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी घेर सकती हैं।

सोफे भी होते है कीटाणुओं के जिम्मेदार
घर के सोफे भी बीमारी फैलाने में काफी हद तक जिम्मेदार हो सकते हैं। सोफा, बैक्टीरिया और कीटाणुओं का घर होता है। क्योंकि ज्यादातर हम सोफे का प्रयोग बैठने के लिए करते हैं और बहुत से कीटाणु उस पर जमा हो जाते हैं।

ये चीजें भी कर सकती है बीमार
घर में रखे सामान में न सिर्फ सोफे और पर्दे गंदगी की वजह से आपको बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा घर में रखें टेडी बियर, आर्टिफिशियल गमले और कालीन भी आपको बीमार कर सकते हैं। इसके साथ ही पूजा के लिए धूपबत्ती, अगरबत्ती या मच्छर भगाने के लिए क्वायल का इस्तेमाल करते हैं तो इन सब से भी आपको सांस की गंभीर बीमारी हो सकती है।

क्या कहता है शोध
भारतीय डाक्टरों द्वारा किए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत में बिना धूम्रपान के भी बहुत से लोगों को सांस की गंभीर बीमारी हो रही है। जबकि आमतौर पर सांस की ये समस्या सिगरेट या बीड़ी पीने वालों को होती है। लेकिन भारत में तेजी से फैल रही इस बीमारी के बारे में शोध करने पर यह आश्चर्यजनक बात पता चली कि सांस की बीमारी का खतरा तो सबसे ज्यादा लोगों के घर में मौजूद फर्नीचर, पर्दे और डेकोरेशन के वजह से होता है, जो उन्हें बीमार बना रहा है। इन सामान में मौजूद कीटाणु और जमी धूल सांस से जुड़ी समस्या को बढ़ाता है। इसे आम भाषा में हाउसहोल्ड पॉल्यूशन भी कहा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











