Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
मानसून में मौसमी बैक्टीरिया को दूर रखता है ये ड्रिंक, जाने इसे बनाने की विधि
सलाद में प्याज खाना हम में से तकरीबन हर किसी को पसंद है। गर्मियों में तो प्याज खाने के बहुत से फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन आप जानकर है रानी होगी कि मानसून में भी प्याज आपके लिए खूब फायदेमंद होता है। बारिश के इस बदलते मौसम के साथ के साथ वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन भी बढ़ जाते हैं। इससे हमारे इम्यूनिटी लेवल कमजोर होता है और हम बीमारियों का शिकार बन जाते हैं।
इस मौसम में खांसी और जुकाम की शिकायत आम होती है। ऐसे में अगर आप प्याज के पानी का इस्तेमाल करके राहत पा सकते हैं। प्याज का पानी इस मौसम में इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ ही आपके शरीर की एनर्जी बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से बचाता है।

प्याज का पानी बनाने की विधि
एक प्याज लें और इसको बारीक टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें एक कटोरे में पानी में डाल दें और 6 से 8 घंटे तक छोड़ दें। फिर इस पानी तो दिन में दो बार 2 ले 3 चम्मच ले सकते हैं। यह पानी बच्चों को भी दिया जा सकता है लेकिन बच्चों को सिर्फ एक चम्मच ही दें। वहीं, इस पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद मिला सकते है। शहद सिर्फ स्वाद ही नहीं देगा बल्कि फायदा भी करेगा।

वायरल से लड़े
प्याज में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो ठंड से बचाव में काफी काम आते हैं। लाल, सफेद या गुलाबी प्याज में औषधीय गुण होते हैं जो वायरल से लड़ने में सहायक होते हैं।

फेफेड़ों से टॉक्सिन्स को बाहर करें
इसके अलावा में सबसे अधिक पाए जाने वाले थायोसल्फेट, सल्फाइड और सल्फोक्साइड भी फायदेमंद होता है। खासकर प्याज के रस में एंटीमाइक्रोबियल तत्व होते हैं जो कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह फेफेड़ों से टॉक्सिन्स को बाहर करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं
यह सब इम्यूनटी को बढ़ाता है। अक्सर बीमारी में पानी की कमी होने पर प्याज का पानी उसे भी रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications











