Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rose Day 2020: चाशनी से भी मीठी गुलकंद में छिपे हैं कई हेल्थ सीक्रेट,पढ़िए इसे खाने से क्या होता
रोज डे (Rose Day) के साथ ही आज से वेलेंटाइन डे वीक की शुरुआत हो गई। आज कई युवा हाथों में खूबसूरत सा गुलाब थामें अपने प्यार का इजहार करेंगे। फरवरी की इन सर्द हवाओं में गुलाब की भीनी-भीनी खुश्बु ही महकेंगी। ये तो हो गई प्यार-मोहब्बत की बातें लेकिन क्या आप जानते हैं दिल के मर्ज पर मरहम सा काम करने वाला गुलाब के फूल को सदियों से औषधि की तरह काम में लिया जा रहा हैं।
गुलाब की पंखुड़ियों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के कई रोगों को दूर करता हैं। सदियों से हमारे यहां माउथ फ्रेशनर के तौर पर गुलकंद खाने का रिवाज हैं। गुलकंद, गुलाब और चीनी की मिश्रण से बनकर तैयार होती है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें मौजूद कूलिंग एजेंट शरीर के तापमान को और पित दोष को नियंत्रित करता हैं।

लू से बचाता है
गुलकंद शरीर के अंगों को ठंडक प्रदान करता है। शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बेहद लाभदायक होता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है। ये लू से भी बचाता है।

थकावट से बचाएं
गुलकंद का नियमित सेवन दिमाग के लिए भी बेहद लाभकारी है। बस एक चम्मच गुलकंद सुबह और शाम के वक्त खाने से न केवल आपके दिमाग को तरावट मिलेगी, दिमाग शांत भी रहेगा और गुस्सा भी नहीं आएगा।

कब्ज या अपच से बचाएं
कब्ज या अपच की समस्या होने पर यह रामबाण उपाय है। रोजाना गुलकंद का सेवन कब्ज से निजात दिलाएगा और भूख बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी सुचारू करने में सहायक होगा। गर्भावस्था में यह विशेष लाभकारी और सुरक्षित है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं
आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक प्रदान करने के लिए गुलकंद का उपयोग करना बेहतर तरीका है। यह आंखों में जलन एवं कंजक्टिवाइटिस की समस्या से भी आपको निजात दिलाएगा।

मुंह के छाले दूर करें
मुंह के छालों एवं त्वचा समस्याओं के लिए भी गुलकंद का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। वहीं थकान और ऊर्जा में कमी होने पर भी गुलकंद लाभदायक साबित होगा।

पसीने से छुटाकारा
गर्मी में शरीर में खूब पसीना आता है और इसके कारण बदबू आती है। गुलकंद पसीना आने की समस्या में भी लाभकारी होता है। इसके अलावा गुलकंद शरीर से विषैले पदार्थों को निकलाने मे मदद करता है।
मुंहासे और व्हाइटहेड्स
गुलाब चेहरे के सौंदर्य को भी बढ़ाता हैं। गुलकंद का सेवन त्वचा संबंधी कई समस्याओं जैसे मुंहासों और व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इस तथ्य की पुष्टि के लिए ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए, त्वचा के लिए गुलकंद का इस्तेमाल करने से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications











