Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
म्यूजिक थेरेपी कैंसर रोगियों के तनाव और और चिंता को कम करने में कारगर: रिसर्च
हर किसी के लिए संगीत का एक अलग मतलब होता है। किसी के लिए संगीत मन की शांति के लिए होता तो किसी के लिए साधना का एक रूप, किसी के लिए ईश्वर से मिलने का जरिया होता है, लेकिन संगीत अस्वस्थ लोगों के लिए उनके सही होने तक का मार्ग भी बनता है। आपने कई स्टोरीज और न्यूज पढ़ी होंगी कि ऑपरेशन के दौरान रोगी संगीत सुन रहा था या फिर कोई इंन्स्रूमेंट प्ले कर रहा था। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है, संगीत के जरीये खुद को शांत रखना। एक नई स्टडी से पता चलता है कि संगीत को सुनने या म्यूजिक थेरेपिस्ट के साथ काम करने से कैंसर पेशेंट की अपनी बीमारी का स्ट्रेस और होने वाली परेशानियों के लेवल को कम किया जा सकता है।
रिसर्च के मुताबिक, रिकॉर्ड किए गए संगीत को सुनना, संगीत को गुनगुनाना, कोई वाद्य यंत्र बजाना, या फिर किसी संगीत को बनाने में मदद करना रोगी के मेंटल स्ट्रेस, दर्द कम करने में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है।
ये रिसर्च कोक्रेन डेटाबेस के अगस्त अंक में पब्लिश की गई है।

रिकॉर्ड किए म्यूजिक को सुनने से मरीजों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स
इस अध्ययन के बुताबिक, संगीत की रिंग में आ जानें से कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए ये एक ट्रीटमेंट की तरह काम करती है। जोक ब्रैड, पीएचडी, ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय में क्रिएटिव आर्ट थेरेपी में असिसटेंट प्रोफेसर ने एक न्यूज रिलीज में बताया कि "ट्रेंड म्यूजिक थेरेपिस्ट द्वारा प्रदान किए गए म्युजिक इंटरवेंशन्स के साथ-साथ पहले से रिकॉर्ड किए गए म्यूजिक को सुनना पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिखाई पड़ेते हैं, लेकिन इस समय ये निर्धारित करने के लिए पूरे सबूत नहीं हैं कि क्या एक इंटरवेंशन्स दूसरे की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकता है।'

संगीत कैंसर के मरीजों की चिंता कम करता है
म्यूजिक थेरेपिस्ट रोगियों के लाइफ क्वालिटी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। संगीत भी रोगियों के मूड और दर्द के लेवल को कम करता है। शोधकर्ताओं ने जानकारी दी कि हार्ट रेट, पल्स रेट और ब्लड प्रेशर पर लाभकारी प्रभाव देखने को मिलते हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके प्रभाव के बढ़ाने के लिए और अधिक रिसर्च की जरूरत है। म्यूजिक मरीज की चिंता दूर करने में हेल्प करता है। वो अपने शरीर को देखने पर होने वाले दुख को कम करने के लिए संगीत को हीलिंग की तरह देखता है।

संगीत से मरीज के मूड में सुधार होता है
अमेरिकन म्यूजिक थेरेपी एसोसिएशन के अनुसार, म्यूजिक कैंसर के मरीजों के मूड में भी सुधार करता है। जब वे अपने मन पसंद के संगीत को सुनते हैं तो वो कुछ वक्त के लिए अपने अंदर होने वाली बीमारी को भूल जाते हैं और अपने पसंद के गानें और म्यूजिक में रम जाते हैं। इससे उनको मूड में सुधार होता है। उनके मन में आने वाले बुरे विचार भी संगीत की मदद से कम हो सकते हैं।

संगीत चिकित्सा, साइकोलॉजिक, इमोशनल, फिजिकल, स्प्रिचुअल और कॉगनेटिव तरीके सेआप की मदद कर सकती है-
ब्लड प्रेशर नॉॉर्मल करना।
याददाश्त में सुधार होना।
दूसरों के साथ संगीत का अनुभव शेयर कर कम्युनिकेशन बढ़ाना।
सेल्फ-कम्युनिकेशन, अपने विचारों और भावनाओं के बारें में सोंचना।
मांसपेशियों का तनाव कम करना।
प्रेरणा में बढ़ोत्तरी।
पेन मेनेजमेंट।
संगीत सुनने में मजा आना।
संगीत थेरेपी को लेकर पूरी जानकारी म्यूजिक थेरेपिस्ट से बात करके या मिलकर अधिक जानकारी पाई जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











