Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
दिल्ली से भी खराब हुई मुंबई की हवा, कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी 'Very Poor' कैटेगरी में
इस हफ्ते मुंबई की एयर क्वालिटी में काफी गिरावट आई है। महाराष्ट्र की राजधानी के लिए ये चिंता वाली बात है। कुछ दिनों तक 'Poor Quality' कैटेगरी में रहने के बाद शहर का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) फिसलकर 'Very Poor Quality' कैटेगरी में आ गया।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, पिछले दो दिनों से भारत की आर्थिक राजधानी का एक्यूआई 'खराब' लगातार बना हुआ है।
रिपोर्टों के अनुसार, मुंबई और पुणे में बादलों का डेरा हो गया है, जिसकी वजह से रात के वक्त ठंड में कमी हुई है। जिससे न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई।

हो सकती हैं सांस संबंधी समस्याएं
खराब एयर क्विलिटी की वजह से सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोग साथ ही कोविड से उबर चुके लोगों के लिए ये हवा खतरनाक साबित हो सकती है, जितना हो सके घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। अस्थमा रोगियों के लिए बेहतर होगा कि वे राहत की दवा अपने पास रखें।

आउटडोर एक्टिविटी को कम रखें
वहीं स्वस्थ लोग भी आउटडोर एक्टिविटी को कम रखें और लंबे समय तक या भारी परिश्रम से बचने की कोशिश करें। कमरे में खिड़कियों को बंद रखें। अगर एयर कंडीशनर ताजी हवा का सेवन करने का ऑप्शन देता है, तो उसे भी बंद रखें। लकड़ी, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाने से बचें। एन-95 मास्क पहनने की भी सिफारिश की जाती है।

मुंबई की एयर क्वालिटी दिल्ली से भी बदतर
एयर क्वालिटी की अगर बात होती है तो सबसे पहले दिल्ली का ही नाम आता है जहां पर पूरे देश में सबसे अधिक हवा की गुणवत्ता खराब है, लेकिन अभी मुंबई की एयर क्वालिटी दिल्ली से भी बदतर है।

दिल्ली की एयर क्वालिटी 'मीडियम' कैटेगरी में
दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कई एरिया में एयर क्वालिटी 'मीडियम' कैटेगरी में थी, जैसे आईजीआई एयरपोर्ट पर 171, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 178 और पूसा में 185 रही।
(https://weather.com/)



Click it and Unblock the Notifications











