Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मलाइका अरोड़ा ने विश्व मानसिक दिवस पर किया खुलासा, योगा की वजह से हुई मेंटली स्ट्रॉन्ग
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (Mental Health Day 2021) इस साल 10 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। इससे पहले, मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी मानसिक स्वास्थ्य की स्टोरी को साझा किया है। जिसमें उन्होंने कुछ बातों को शेयर किया है।

मलाइका ने अपने पोस्ट में इस बारे में बात की कि पहले वह कैसे सोचती थीं कि वह बुलेटप्रूफ हैं। हालांकि, एक दिन अचानक उन्हें लगने लगा कि वह भावनात्मक रूप से सुरक्षित या मजबूत नहीं है। योगा की कुछ क्लासेज लेने के दौरान मलाइका का ब्रेकअप हो गया और उनके आंसू नहीं रुके। योग ने उन्हें उनके अपने अंदर के तूफान से बचने में मदद की।
मलाइका ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "ये रहा थोड़ा सा कंफेक्शन। मुझे लगा कि मैं बुलेट प्रूफ हूं ये तब तक मुझे समझ में नहीं आया जब तक कि यह मुझे नहीं लगा कि मैं इमोशनली रुप से सक्षम नहीं हूं। मेरा दिमाग मेरे साथ ऐसे खेल खेलने लगा, जिसके नियम मुझे नहीं पता थे। मैं बच गई क्योंकि योगा ने मुझे मदद की। मेरा ब्रेकिंग पॉइंट एक दिन आया जब मैं अपनी पहली कुछ योग क्लासेज ले रही थी। और मेरे आँसू नहीं रुके। मैंने अपने भीतर के तूफान से बचा लिया। मैं खुद को बुलेट प्रूफ नहीं कहूंगी क्योंकि हम में से कोई भी नहीं है। मैं खुद को स्थिर कहूंगी और मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनने की निरंतर चाहत की राह में कोशिश करती रहूंगी।"
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयास करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह दिन मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करने वाले सभी हितधारकों को अपने काम और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को दुनिया भर में लोगों के लिए वास्तविकता बनाने के लिए आवश्यक प्रयासों के बारे में बात करने का अवसर प्रदान करता है।
इस साल की थीम
इस वर्ष मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम 'एक असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य' (Mental Health in an Unequal World) है। यह लोगों के मानसिक स्वास्थ्य, विशेष रूप से स्वास्थ्य और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, छात्रों, अकेले रहने वाले लोगों और पहले से मौजूद मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों पर कोविड -19 महामारी के प्रभावों पर प्रकाश डालता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











