Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
धूम्रपान छोड़ने के बाद चेन स्मोकर्स के फेफेड़े भी हो जाते हैं ठीक: शोध
यह तो हम सभी को पता है कि धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। इससे दूर रहना या फिर छोड़ देना ही अक्लमंदी है। वहीं कुछ लोग, जो यह सोच बैठे हैं कि स्मोकिंग छोड़ देने के बाद भी फेफड़े खराब ही रहेंगे, कोई फायदा नहीं होगा तो, वह गलत सोच रहे हैं।

दरअसल हाल ही में आई एक शोध के अनुसार धूम्रपान छोड़ देने के बाद भी फेफड़ों में कुछ कोशिशकाएं ऐसी होती हैं जो तम्बाकू के बूरे असर को जादुई तौर पर खत्म कर देती हैं। जी हां 'नेचर’ नामक जर्नल में छपी इस शोध के निष्कर्ष आश्चर्यजनक हैं। इसके मुताबिक धूम्रपान छोड़ने के बाद फेफड़ों में कुछ कोशिकाएं ऐसी भी बच जाती हैं, जो नुकसान की पूरी क्षतिपूर्ती कर देती हैं। इसका असर उन मरीजों में भी देखा गया है, जिन्होंने 40 साल तक लगातार स्मोकिंग की थी।
जब छोड़ें तभी अच्छा
जब कोई स्मोकिंग छोड़ता है, तो फेफड़ों में मौजूद कुछ कोशिकाएं खराब हुई कोशिकाओं की जगह ले लेती हैं। स्मोकिंग छोड़ देने वालों की 40 प्रतिशत कोशिकाएं उन लोगों की तरह होती है जिन्होंने कभी भी स्मोकिंग नहीं की होती है। शोधकर्ता डॉ. पीटर कैम्पबैल कहते हैं कि हम इस शोध के नतीजे के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। असल में हमारे फेफड़ों में बहुत सी ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो एक जादु की तरह स्मोकिंग से पहुंचे नुकसान की भरपाई कर देती हैं। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन मरीजों ने 40 साल तक स्मोकिंग करने के बाद उसे छोड़ा, उनके फेफड़ों में उन कोशिकाओं का निर्माण हुआ जो तम्बाकू के संपर्क में आने से पूरी तरह से बची हुई थीं।
स्मोकिंग छोड़ने के लिए मिला प्रोत्साहन

हालांकि शोधकर्ताओं को अभी भी पता लगाने की जरूरत है कि फेफड़ों की कितनी मरम्मत हुई है। शोधकर्ताओं का पूरा फोकस अभी फेफड़ों में ऑक्सीजन पास होने वाले हिस्से की ओर ज्यादा है। यूनाइटेड किंगडम में हर साल करीबन 47,000 केस लंग कैंसर के होते हैं, जिनमें एक तिहाई केस सिर्फ स्मोकिंग की वजह से ही होते हैं।
स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि अगर लोग स्मोकिंग पूरी तरह से छोड़ दें तो फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्मोकिंग बंद हो जाने के बाद कोशिकाएं कैंसर की स्टेज तक नहीं पहुंच पाती हैं। यूके के कैंसर रिसर्च की डॉ. रेचेल ऑरिट कहती हैं कि लोगों को स्मोकिंग न करने के प्रति प्रोत्साहित करने यह सबसे अच्छा तरीका है। अचानक से तम्बाकू का सेवन रोक देने की वजह से आप फेफड़ों को खुद से ठीक होने का फिर से चांस दे रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











