Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चॉकलेट और कोको पाउडर को एक ही समझने की न करें गलती, खाने से कम होते हैं कई किलो
अक्सर कई लोग कोको पाउडर और चॉकलेट एक ही समझने की गलती कर देते हैं लेकिन ये दोनों ही अलग हैं। कोको पाउडर कोको बीन्स को पीसकर बनाया जाता है और इसमें कोई वसा या चीनी नहीं होती। वहीं, चॉकलेट बनाने में अन्य अवयवों के साथ ही कोको मक्खन, कोको और चीनी को शामिल किया जाता हैं। चॉकलेट में कोको की मात्रा यह तय करती है कि यह सेहत के लिए कितना हेल्दी है या नहीं। यही वजह है कि डार्क चॉकलेट (dark chocolate) को वहां सबसे स्वस्थ स्नैक्स माना जाता है।
कोको पाउडर से कई सारी स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं और इन डिशेज को ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है। वहीं कोको पाउडर अगर सही तरीके से लिया जाए तो यह आपका वजन कम कर सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे कोको पाउडर खाने के फायदें।

बहुत पौष्टिक होता है कोको बींस
कोको बीन्स की पीसकर कोको पाउडर बनाया जाता है। यह सिर्फ पाउडर होता है इसमें फैट और चीनी वगैरह नहीं होते। वहीं चॉकलेट में शुगर, कोको बटर जैसी चीजें भी होती हैं, जो फैट बढ़ाती हैं। चॉकलेट में कोको पाउडर की मात्रा जितनी ज्यादा होगी वह उतनी ज्यादा हेल्दी मानी जाती है। इसलिए इसे वजन घटाने के लिए भी बेस्ट माना जाता हैं।

मेटाबॉलिज्म करें तेज
आपने देखा होगा कि फिटनेस वर्कआउट के पहले ट्रेनर्स चॉकलेट ड्रिंक्स भी देते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि कोको आपका मेटाबॉलिज्म तेज करता है। इससे फैट तेजी से मेटाबोलाइज होता है।

ब्लड प्रेशर करें दूर
डार्क चॉकलेट हो या कोको पाउडर दोनों ही ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। माना जाता है कि कोको में जो फ्लेवेनॉइड्स होते हैं वे ब्लड में नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बढ़ाते हैं। ब्लड प्रेशर कम करने के साथ कोको में कुछ ऐसे गुण होते हैं जिनसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क कम होता है।

बॉडी डिटॉक्स करें
कोको पाउडर में Flavonoids जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल होता है जिस वजह से कोको पाउडर वजन कम करने में आपका अच्छा दोस्त साबित हो सकता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है और अतिरिक्त वसा से आपको निजात भी दिलाता है।

डिप्रेशन करता है दूर
कई रिसर्च में यह भी सामने आया है कि कोको में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो मूड अच्छा करके डिप्रेशन के लक्षणों को दूर करते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो कोको और कोको रिच प्रॉडक्ट्स वजन कम करने के साथ हेल्थ के लिए कई तरह से अच्छे होते हैं बशर्ते इन्हें सही अमाउंट में कंज्यूम किया जाए।



Click it and Unblock the Notifications











