Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बिना मशीन के ऐसे चेक करें ब्लड प्रेशर, चुटकियों में पता चल जाएगा कितना है BP
ब्लड प्रेशर आज के समय में बहुत ही सामान्य बीमारी है। ब्लड प्रेशर की समस्या शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक करना जरुरी होता है। कई लोग घर पर ही बीपी मशीन ले आते है और रेग्युलर बीपी चेक करते है।
वहीं कुछ लोग डॉक्टर के पास जाकर रेग्युलर बेसिस पर अपना बीपी चेक करवाते है। लेकिन आप जानते है कि बिना मशीन के भी आप घर बैठे अपना ब्लड प्रेशर चेक कर सकते है। जी हां कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे ही अपने बीपी के रिजल्ट चैक कर सकते हैं।
अगर आप घर में बीपी चेक करना चाहते हैं तो इसके 2 तरीके हैं। पहला आप ऑटोमेटिड ब्लड प्रेशर मशीन से अपना बीपी चेक कर सकते हैं और दूसरा आप मेनुअली चेक कर सकते हैं।

ऑटोमेटेड मशीन से चेक करें अपना बीपी
ऑटोमेटेड मशीन से ब्लड प्रेशर चेक करना सबसे आसान तरीका है। इसमें स्क्रीन पर साफ आपको बीपी नजर आ जाएगा। आपको स्टेथोस्कोप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए मशीन के कफ (पट्टे) को सीधे हाथ पर पहनें और ध्यान रखें कि यह न ही ज्यादा टाइट हो न ही ज्यादा ढीला। ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर सही नहीं आएगा। लेकिन बीपी चैक करते हुए कुछ बातों का ध्यान भी रखना होता है कि अगर ऑटोमेटिड मशीन से ब्लड प्रेशर नापते वक्त शरीर में थोड़ी सी हलचल से इफेक्ट हो सकते हैं।

मैन्युअली बीपी चैक कैसे करें?
मैन्युअली बीपी के लिए इन सामान की आवश्यकता होती है:
- एक स्टेथोस्कोप
- निचोड़ने वाले गुब्बारे के साथ एक ब्लड प्रेशर कफ
- एनेरोइड मॉनिटर, जिसमें माप पढ़ने के लिए एक गिने डायल है।
मैनुअली ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए सबसे पहले मरीज के बांए हाथ में ब्लड प्रेशर कफ बांधें।कफ का निचला हिस्सा कोहनी को टच करना चाहिए, जबकि नली हाथ के अंदर की तरफ होनी चाहिए। अब स्टेथोस्कोप को कान में लगाएं और मरीज की कोहनी पर डायफ्राम को रखें। मशीन पर मौजूद वाल्व को घुमाकर टाइट करें। बीपी मशीन के प्रेशर को बढ़ाने के लिए गुब्बारे को दबाएं। स्टेथोस्कोप में पहली बार जो पल्स अंक सुनाई दे उसे नोट कर लें। ढीला छोड़ दें। जब पल्स की आवाज सुनाई देना बंद हो जाए तो इस अंक को नोट कर लें। यही आपका ब्लड प्रेशर नंबर है।

ऐप की सहायता से
ऐसे कई एप और कलाई से जुड़े डिवाइस है, जो ब्लड प्रेशर चेक करने का दावा करते है। लेकिन आप इन एप और डिवाइस पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर सकते है। क्योंकि कई बार ये आपको गलत परिणाम भी दे सकते है। इसलिए किसी बीपी चेक करने के लिए किसी विश्वसनीय तरीका का ही सहारा लिया है।
हालांकि ब्लड प्रेशर के परिणामों की लॉग तैयार करने वाले ये एप, ऐसे लोगों के लिए मदद कर सकते है जो रोजाना ब्लड प्रेशर चेक करवाते है। इन लॉग या सूची के जरिए डॉक्टर संबंधित मरीज का बीपी पैटर्न का पता लगाकर आसानी से इलाज कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications











