Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
खस की जड़ नहीं है किसी जादुई औषधि से कम, इन बीमारियों से बचाती है
खसखस का शर्बत तो सबने पीया होगा और हम में से ज्यादात्तर लोग इससे होने वाले फायदों के बारे में अच्छी तरह वाकिफ होंगे। खस (Khus)एक तरह की आयुर्वेदिक औषधि है, जो कई तरह के रोगों और बीमारियों को ठीक करने में मददगार साबित होती है। खस की तरह खस की जड़ का पानी पीने के भी कई फायदे हैं। हाल ही में डायटीशियन रुजुता दिवकेर ने इंस्टाग्राम में खस की जड़ की विशेषता बताते हुए इसे 'जादुई जड़ी' कहा था और इसके ढे़र सारे स्वास्थ्य लाभ बताए हैं। जानें इसके फायदों के बारे में।

इन बीमारियों को करें छू मंतर
रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक पोस्ट शेयर करके खस के ढेर सारे फायदे बताए हैं। रुजुता के अनुसार खस की जड़ का पानी पीने से इन समस्याओं का जड़ से ही सफाया हो जाता है
1. हार्मोनल असंतुलन और पीसीओडी (PCOD) की समस्या
2. लो- स्पर्म मोबिलिटी (Low Sperm Mobility)
3. खूबसूरत चिकनी त्वचा और निखार के लिए (Smooth, flawless complexion)
4. यूटीआई (UTI) की समस्या
5. बुखार
6. शरीर के सामान्य और क्रॉनिक दर्द के लिए
View this post on InstagramA post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar) on
कहां मिलेगी खस की जड़?
रुजुता लिखती हैं कि इसकी जड़ों से हल्की खुश्बू आती है, जैसे चंदन से आती है। ये एक तरह की घास ही है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल मटका बनाने में किया जाता था, ताकि वो ठंडा रहे। इसकी घास से आज भी चटाई, पर्दे और डलिया आदि बनाए जाते हैं। खस की जड़ आमतौर पर आपको किराना स्टोर्स यानी ग्रॉसरी शॉप्स पर मिल जाएंगी। इसके अलावा ऑनलाइन स्टोर्स पर भी आप खस खरीद सकते हैं।

कैसे करना है खस का इस्तेमाल?
खस की जड़ों को सबसे पहले अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब थोड़ी सी जड़ों को पीने वाले पानी में भिगोकर रख दें और 3 दिन तक इसे भीगा रहने दें। 3 दिन बाद आप जड़ों को इसमें से निकाल लें और पानी को थोड़ा-थोड़ा कर पीते रहें। खस की जड़ को आप एक बार ही नहीं, बल्कि सुखाकर 3 बार भिगोने में इस्तेमाल कर सकती हैं। यानी थोड़ी सी जड़ लगभग 10 दिन तक के लिए काम आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











