Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मां का दूध बढ़ाने और एनिमिया से बचाव करता है अंकुरित रागी का सेवन, जानें और भी फायदे
रागी को एक 'सुपरफूड' माना जाता है क्योंकि इसमें अन्य अनाजों की तुलना में कैल्शियम की मात्रा 10 गुना अधिक होती है। नियमित रागी के दानों को "अंकुरित रागी" में बदलकर सेवन करने से दिलचस्प पोषण लाभ हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ कारण बताएंगे कि आपको रागी को क्यों अंकुरित करना चाहिए और फिर इसे अपने बच्चे को खिलाने के लिए करना चाहिए।

एनीमिया से बचाव में मददगार
अंकुरित रागी आयरन का अच्छा स्रोत है जो कि हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार है। ये एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो अंकुरित होने पर और बढ़ जाती है। दरअसल, विटामिन सी के स्तर में वृद्धि से शरीर में आयरन का अवशोषण अधिक होता है, जो कि एनीमिया से बचावे के लिए बेहद जरूरी है

प्रोटीन की डबल मात्रा
रागी के अनाज में प्रोटीन होता है लेकिन जब हम इस खूबसूरत अनाज को अंकुरित करते हैं, तो प्रोटीन का स्तर दो गुना से अधिक बढ़ जाता है। इसलिए अंकुरित रागी आपके बढ़ते बच्चे को मजबूत बनाने, वजन बढ़ाने और थकान को रोकने के लिए प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद कर सकता है।

ब्रेस्टफीड करवाने वाली मांओं के लिए फायदेमंद
अंकुरित रागी नई माताओं की मदद करता है क्योंकि यह स्तनपान को बढ़ाता है। यह कैल्शियम, आयरन और आवश्यक अमीनो एसिड को बढ़ा कर स्तनों में दूध को बढ़ावा देता है। ये सभी पोषक तत्व बच्चे और मां दोनों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसलिए स्तनपान करवाने वाली मां भी इसे खा सकती हैं।

ब्लड शुगर कम करता है
हाई फाइबर और पॉलीफेनोल सामग्री रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते है। साथ ही रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो है जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज इसे खा सकते हैं। साथ ही अंकुरित रागी का फाइबरको भी रोकता है।

लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है
अंकुरित रागी का दलिया खिलाने से बच्चे का पेट लंबे समय तक भरा रहता है। बअंकुरित रागी में एक एमिनो एसिड होता है जिसे ट्रिप्टोफैन के रूप में जाना जाता है, जो इसके आराम प्रभाव में अत्यधिक योगदान देता है। उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति बच्चे और मां दोनों को रात में अच्छी नींद देता हैं।



Click it and Unblock the Notifications











