Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नीम की चाय पीने के है कई फायदे, ये लोग न पीएं
नीम के कई फायदे होते है नीम की टहनी के दांतून आपके दांतो देखभाल करते ही है पर अब यदि आप नीम की चाय या फिर नीम का काढ़ा बना कर पींए तो आपका स्वास्थ्य और भी ज्यादा निखर सकता है।
नीम की चाय से बैक्टीरिया और वायरस का नाश होता है क्योंकि ये शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में असरदायक है। यह आपके शरीर की बीमारियों को जड़ से निकालने में मदद करता है। आइये जानते है नीम की चाय से होने वाले कुछ फायदे।

सांसो की बदबू दूर करने में
यदि आपको सांसो में से बदबू आने की समस्या है तो नीम की चाय से आपकी यह प्रॉब्लम भी दूर हो सकती है। नीम दांतों को सड़न से भी बचाती है।

कब्ज से छुटकारा
यदि आपको हमेशा कब्ज की समस्या है तो आप नीम से बनी हुई चाय पी सकते हैं। यह आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त करके आपकी कब्ज की प्रॉब्लम दूर करता है।

खून साफ करने में
यदि हमारे शरीर का खून साफ रहता है तो हम निरोगी रहते है। नीम को खून साफ करने में महारत हासिल है। नीम की चाय बड़ी-बड़ी बीमारियां जैसे, निमोनिया, मलेरिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल के रोग से बचाती है।

नीम की चाय बनाने की विधि
आपकी जरूरत के मुताबिक पानी उबाल लें। एक कप में मुठ्ठीभर नीम की पत्तियां डालें और ऊपर से उबला पानी डालें। नीम की पत्तियों को पानी में 5-7 मिनट तक भिगोए रखने के बाद पत्तियों को छान लें। फिर कप के पानी में शहद या नींबू का रस मिक्स करें। आप चाहें तो नीम की पत्तियों के अलावा नीम की पत्तियों का पाउडर भी डाल सकते हैं।

नीम की चाय का साइड इफेक्ट :-
वैसे तो नीम की चाय स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है पर इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। यदि कोई महिला गर्भवती हैं या फिर गर्भवती होने की तैयारी कर रही है, तो उन्हें इस चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। यह चाय आपका गर्भपात कर सकती है। नीम की चाय केवल दो कप ही पीनी चाहिए क्योंकि यह बहुत तेज होती है इसलिए इसे ज्यादा पीने से आपको उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। नीम की चाय रोज न पीएं।



Click it and Unblock the Notifications











