Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से बढ़ती है इम्युनिटी और कम होता है वजन, जाने विधि
सर्दियों में गुड़ की चाय पीना किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं है। गुड़ चीनी से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। इससे वजन कंट्रोल में रहने के साथ कई बीमारियां भी ठीक होती है। कोरोना वायरस महामारी के समय में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गुड़ की चाय बहुत फायदेमंद है।

चीनी कम से पेट की चर्बी भी होगी कम
जिन लोगों को गुड़ खाना ज्यादा पसंद नहीं है, उनके लिए तो इसकी चाय किसी वरदान से कम नहीं है। इस वजह से सर्दियों में वे कम चीनी खाएंगे तो सेहतमंद भी रहेंगे।

पाचन सिस्टम रखें दुरुस्त
गुड़ की चाय पीने से पाचन सिस्टम दुरुस्त होता है और सीने में जलन भी नहीं होती। दरअसल गुड़ में बहुत ही कम आर्टिफिशल स्वीटनर होता है। चीनी के मुकाबले इसमें ढेरों विटमिन और मिनरल होते हैं जो सेहत का ख्याल रखते हैं। इस लिहाज से सर्दी में गुड़ की चाय फायदा ही करती है।

माइग्रेन में आराम
ऐसा माना जाता है कि अगर माइग्रेन या फिर सिरदर्द हो तो गाय के दूध में गुड़ की चाय बनाकर पीनी चाहिए। इससे आराम मिलता है।

खूनी की कमी दूर
खून की कमी हो, तो फिर गुड़ खाना या इसकी चाय पीना लाभकारी माना जाता है। दरअसल, गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है और शरीर को आयरन की जरूरत होती है क्योंकि यह शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

ज्यादा गुड़ के सेवन से नुकसान भी
गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही उपयोग करें। इससे न सिर्फ वजन बढ़ सकता है, बल्कि नाक से खून भी बहना शुरू हो सकता है। इसके अलावा इसके अत्यधिक सेवन से पाचन सिस्टम में भी दिक्कत हो सकती है।
विधि : एक टी पैन में एक कप पानी गर्म करें। गर्म पानी में इलायची, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, कसी हुई अदरक और चाय की पत्ती डालकर उबाल लें। जब चाय उबलने लगे, तो उसमें दूध डालकर एक उबाल और लगाएं। अब टी पॉट में गुड़ डालें और उसमें बनाई हुई चाय छान लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जिससे कि गुड़ चाय में घुल जाएं।
गुड़ की चाय तैयार है। ध्यान रहे गुड़ डालकर चाय को ज्यादा न उबालें, वरना चाय फट जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











