Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अपच, पेट फूलने और कब्ज की है शिकायत, तो हींग और शहद का मिश्रण खाए
हींग और शहद दोनों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर मानें जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हींग और शहद का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमटरी गुण भी मौजूद है। इम्युनिटी मजबूत करने से लेकर वजन कम करने तक में इनका सेवन किया जाता है।

जब इन दोनों ही चीजों को एक साथ मिलाकर खाया जाता है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी दवा के रुप में काम कर सकता है, खासकर आपके पेट के लिए। हींग और शहद के फायदे जानें।
कब्ज दूर करने में सहायक
सुबह खाली पेट हींग और शहद का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है, जिससे खाना अच्छे से पचता है और उसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे पेट में गैस और कब्ज की समस्या कम होती है।
अपच की कोई समस्या नहीं होती है
हींग को पाचन में सुधार के लिए जाना जाता है जबकि शहद अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। बदहजमी की समस्या से निजात पाने के लिए यह अद्भुत मिश्रण बहुत कारगर है। हींग पेट में गैस की समस्या को दूर करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इससे अपच की समस्या नहीं होती है।
गैस और कब्ज से राहत
आपने अक्सर लोगों को पेट दर्द होने पर हींग का सेवन करते देखा होगा। यह पेट दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है। साथ ही शहद सूजन को कम करने में भी मदद करता है। अगर आप पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो शहद और हींग का एक साथ सेवन करने से आपको पेट दर्द से राहत मिल सकती है।

पेट फूलने की कोई समस्या नहीं होती
हममें से ज्यादातर लोगों को अक्सर कुछ भी खाने के बाद पेट फूलने की समस्या हो जाती है। इससे छुटकारा पाने में हींग और शहद का मिश्रण आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पेट में सूजन को कम करने में मदद करता है और सूजन को रोकता है।
नोट : इस साइट की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है, और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लें। अपने स्वास्थ्य या चिकित्सा स्थिति के संबंध में अपने किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के मार्गदर्शन की तलाश करें।)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











