Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
अदरक के छिलको का ऐसे करें इस्तेमाल मिलेगा पूरा फायदा, हार्वड विशेषज्ञ ने दी सलाह
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ज्यादातर लोगों को अदरक की चाय पीने की ललक महसूस होती है। दिन में एक-चार बार पीने से भी मन नहीं भरता। दरअसल अदरक आपकी चाय को न सिर्फ स्वाद और सुगंध देता है, बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीब्लोटिंग यौगिक होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। वैसे तो हम में से कई लोग ऐसे भी हैं जो चाय में अदरक डालने से पहले उसका छिलका हटा देते हैं, लेकिन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की मानें तो हमें अदरक के छिलको को हटाने से बचना चाहिए। .

ऐसे छिले अदरक को
फूड एक्सपर्ट कंचन कोया कहती हैं कि चाय में अदरक को छिलके के साथ अच्छी तरह से मिलाया जा सकता है। स्वास्थ्य को इससे बहुत फायदा होता है। हालांकि कुछ लोगों को सब्जियों में अदरक के छिलके का स्वाद पसंद नहीं आता, ऐसे में कोया अदरक को चाकू की बजाय चम्मच से छीलने की सलाह देती हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल
कोया आगे बताती है कि अगर आप भी अपने व्यंजनों में अदरक को छिलके के साथ मिलाने से परहेज करते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि इसे छीलने के लिए चम्मच का इस्तेमाल करें, ताकि आप इसमें पाए जाने वाले 2x को छील न पाएं और अगर संभव है तो कोशिश करें कि चाय और शोरबा जैसी चीजों में अदरक का इस्तेमाल छिलके के साथ ही करें।
क्यों नहीं छिलना चाहिए अदरक को
हावर्ड यूनिवर्सिटी की कंचन कोया (पीएचडी इन बायोमेडिसिन फ्रॉम हावर्ड यूनिवर्सिटी) कहती हैं कि अदरक को छीलना नहीं जानते। सबसे जरूरी बात तो यह है कि हमें अदरक को छीलना ही नहीं चाहिए। क्योंकि इसमें मांस की तुलना में 2x पॉलीफेनॉल्स और जरूरी यौगिक से भरपूर है। विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दी में अदरक वाली चाय बहुत फायदेमंद होती है, इसलिए इसका भरपूर सेवन करें। लेकिन याद रखें अगर आप ज्यादा से ज्यादा अदरक का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसका छिलका कभी ना हटाएं। छिलका सहित अपने व्यंजनों और चाय में इसका उपयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











