Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शादीशुदा मर्द जरुर पीएं उबले हुए दूध में लौंग डालकर, जानें इसे पीने के फायदे
आपने अब तक हल्दी, इलायची वाला दूध तो पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी लौंग के दूध का सेवन किया है? जी हां, लौंग का दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन आश्चर्यजनक लाभ देता है, खासकर पुरुषों के लिए। आयुर्वेद के जाने माने डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना है कि वैसे तो दूध और लौंग का अलग-अलग सेवन करने से शरीर को फायदा होता है, लेकिन अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन मेल हार्मोन को सक्रिय करते हैं। इसलिए लौंग के साथ दूध का सेवन करने से पुरुष तरोताजा महसूस करते हैं।

ऐसे करें सेवन
आप किसी भी समय दूध में लौंग मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं पर रात को इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप चाहे तो लौंग के पाउडर को पहले से ही तैयार करके रख लें और जब मन करें तो दूध में मिलाकर पी लें।आप दूध गरम करें।लौंग को पीसकर रख लें। जब भी दूध में लौंग का पाउडर मिलाएं उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर लौंग का दूध पी सकते हैं।

गले की खराश दूर करें
गले की खराश दूर करने के लिए लौंग और दूध का सेवन फायदेमंद है। सर्दियों में अक्सर गले में खराश या कफ की समस्या होती है, आपको गले की खराश दूर करने के लिए आप रात के समय दूध में लौंग मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

बांझपन का इलाज
शादीशुदा लोगों में आजकल बांझपन की समस्या बहुत आम हो गई। कुछ मामलों में मर्दों के स्पर्म सेल्स कमजोर होते हैं, जिस वजह से महिलाओं के अंडे फर्टिलाइज होते हैं। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के अनियमित ऑव्यूलेशन की वजह से फर्टिलिटी पीरियड निश्चित नहीं हो पाता है। बांझपन की समस्या कई लोगों में वजन से संबंधित भी होता है। लौंग का सेवन करने से वजन कम होता है, ये शुगर को कम करता है। ये पुरुषों में स्पर्म सेल्स इम्प्रूव करता है और महिलाओं की माहवारी नियमित करती है।

स्ट्रेस और टेंशन को भगाएं
लौंग का सेवन करने से दिमाग शांत रहता है। जो मूड को भी बेहतर बनाता है। ये डिप्रेशन और एंग्जाइटी से कोसो दूर रखता है।

सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाता है
लौंग पुरुषों में लिबिडो यानी लव हार्मोन बढ़ाने का कारक भी माना जाता है। चाइना में लोग सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए लौंग का सेवन करते हैं। ये पुरुषों के लिंग के टिश्यूज में रक्तप्रवाह को बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications











