Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
तिल और लौंग के तेल में छिपी है कुदरती फायदे, जानें इन्हें इस्तेमाल करने के फायदे
तिल और लौंग के तेल का इस्तेमाल लोग कई कारणों से करते है। इस मिश्रण का इस्तेमाल मालिश करने, जोड़ों के दर्द और मुंह की सफाई आदि के लिए भी किया जाता है।
तिल का तेल तिल के बीजों की मदद से बनाया जाता है। तिल एक बहुत ही बेहतरीन सामग्री है, जिसका इस्तेमाल खाने में एवं त्वचा से सम्बंधित कई कारणों के लिए किया जाता है।
वहीं, लौंग को एक जबरदस्त औषधि के रूप में जाना जाता है। लौंग को रसोई के अलावा सौंदर्य उत्पादों के तौर पर करते हैं और कई बीमारियों में लौंग के तेल का इस्तेमाल भी कई काम में करते हैं। आइए जानते हैं इन्हें इस्तेमाल करने के फायदे।

कान के दर्द को दूर करे
कान का दर्द कई कारणों से हो सकता है। यदि आपको सिरदर्द या जुकाम जैसी बिमारी होती रहती है, तो आपको कान का दर्द जरूर हुआ होगा। ऐसे में आप लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 चम्मच तिल का तेल और 3-4 बूंद लौंग के तेल की मिलाएं और इसे थोड़ा गर्म करें। इस मिश्रण को धीरे-धीरे कान में लगाएं और थोड़ी देर के लिए रहने दें। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

झाइयां दूर करें
तिल के तेल को लौंग के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करने से चेहरे और त्वचा की झाइयां दूर हो जाती हैं। अकसर गर्भावस्था में चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं, जिसके लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए थोड़ा सा तिल का तेल लें। इसमें आप कुछ बूंदें नींबू की डालें। अब आप इससे निर्धारित जगह की मालिश करें। इससे ख़राब कोशिकाएं साफ़ होंगी और चमकदार त्वचा बनेगी।

लौंग बालों के झड़ने को रोके
यदि आप बाल झड़ने के उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आपको लौंग के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। लौंग का तेल बालों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना रोकता है। लौंग का तेल बालों के गंजेपन की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसे उन जगहों पर लगाएं जहां आपके बाल गिर रहे हैं।
लौंग का तेल खोपड़ी में मौजूद रक्त के प्रवाह को तेज करता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं।

दांतों के लिए
यदि आप दांत के दर्द से गुजर रहे हैं, तो डॉक्टर अकसर तिल का तेल इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप दांत का इलाज कराते हैं, तब दर्द से बचने में तिल का तेल मददगार साबित होता है। दांतों के दर्द के लिए लौंग का इस्तेमाल भी किया जाता है। आप सीधे लौंग को चबा सकते हैं, या शहद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
तिल के तेल और लौंग में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो दर्द को भीतर से दूर करते हैं। दांतों में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तिल के तेल को मुंह में डालें और इससे कुछ देर के लिए कुल्ला करें।

तिल का तेल और लौंग संक्रमण दूर करे
लौंग का इस्तेमाल काफी समय से संक्रमण और कीटाणुओं को दूर करने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल कटे पर, छीलने पर, कीड़ा काटने पर और सूजन आदि पर किया जाता है। यदि आप किसी प्रकार के संक्रमण से पीड़ित हैं, तो तिल के तेल को लौंग के साथ लें। आप लौंग के तेल को तिल के साथ मिला कर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।
ध्यान रखें: यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आप लौंग का इस्तेमाल ना करें। इससे त्वचा में लाल निशान पड़ सकते हैं और सूजन आ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











