Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
केसर की पंखुड़ियों में छिपे है कई बीमारियों का हल, जानें कब खाएं
केसर को मसालों का राजा भी कहा जाता है। केसर में डेढ़ सौ से भी ज्यादा ऐसे औषधीय तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को पूर्ण रुप से स्वस्थ रखने में सहायक होती है। आयुर्वेद के मुताबिक, कई छोटी-छोटी बिमारी हैं, जिन्हें केसर के उपयोग से ठीक किया जा सकता है। वैसे तो आयुर्वेद में केसर के अनेक गुण बताए गए हैं। बता दें की केसर में कई ऐसे औषधीय तत्व मिलते हैं, जो की हमारे शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा केसर खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ (दूध) को रंगीन और सुगंधित कर देता है। हर रोज पांच से बीस केसर की पखुंड़ी का उपयोग किया जा सकता है। तो चलिए जानते है इसके उपयोग के बारें में....

चेहरे का रंग निखारे
केसर त्वचा को खूबसूरत बनाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से फेस पर निखार आ जाता है और रंग भी गोरा होने लगता है। चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नारियल के तेल या देसी घी संग केसर को पीसकर फेस पर लगाया जाता है।

पेट दर्द में देता है आराम
पेट दर्द में भी राहत का काम करता है केसर। पांच ग्राम भुनी हींग, पांच ग्राम केसर, दो ग्राम कपूर, पच्चीस ग्राम भुना जीरा, पांच ग्राम काला नमक, पांच ग्राम सेंधा नमक, सौ ग्राम छोटी हरड़, पच्चीस ग्राम वायविडंग के बीज, पच्चीस ग्राम अजवाइन को एक साथ पीसकर इस चूर्ण के रूप में बना कर रख दे। जब भी पेट दर्द हो तो इस चूर्ण में से आधा चम्मच गर्म पानी के साथ सेवन करें, पेट दर्द में राहत मिलेगी।

नर्वस सिस्टम को बनाए बेहतर
सिर और नर्वस सिस्टम के लिए केसर अत्यंत फायदेमंद है। इसके उपयोग से पैरालिसिस, फेशियल पैरालिसिस जैसे मस्तिष्क संबंधी रोग, डायबिटीज के वजह से होने वाली समस्याएं, निरंतर बने रहने वाला सिरदर्द, हाथ-पैर की सुन्नता आदि में दूध, चीनी और घी के साथ केसर का उपयोग करने से फायदा होता है।

कैंसर के खतरे को भी रोका
केसर पर हुए शोध के मुताबिक, केसर से कैंसर के खतरे को भी रोका जा सकता है। केसर में क्रोसिन नामक तत्व पाया जाता है। जो कैंसर के लिए जिम्मेदार कोलोरेक्टल सेल को बढ़ने से रोकता है। यही नहीं, क्रोसिन तत्व स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ल्यूकेमिया के खतरे को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications











