Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं नकली अदरक, ऐसे करें फर्क
अदरक का इस्तेमाल भारत की हर रसोई में किया जाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में अदरक का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि अदरक गर्म होती है। ऐसे में अदरक वाली चाय या अदरक वाली सब्जी टेस्ट के साथ हेल्दी भी होती है। लेकिन अब अदरक को भी खरीदते हुए भी आपको दिमाग लगाने की जरुरत है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बाजार से अदरक खरीदने के समय बहुत सावधानियां बरतने की जरूरत है, क्योंकि अदरक के रूप में पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जाता है। ऐसे में अगर आप बाजार अदरक खरीदने जा रहे हैं तो पूरी जांच-परख के साथ ही खरीदें। वरना कहीं अनजाने में आप नकली अदरक का सेवन कर बीमार न पड़ जाएं।

मुनाफे के नाम पर बेची जाती है पहाड़ी जड़
इतना ही नहीं इसे सुखाकर सोंठ के रूप में भी बाजार में बेचा जाता है। ऐसे में आपको नकली अदरक और असली अदरक के बीच का अंतर पता होना बेहद जरूरी है। मालूम हो कि पहाड़ी पेड़ की जड़ अदरक से काफी सस्ती होने के कारण बाजार में नकली अदरक बताकर बेची जाती है, क्योंकि इसमें मुनाफा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इसे बाजार में नकली अदरक के तौर पर बेचा जाता है। इतना ही नहीं अब इस नकली अदरक की खेती भी बहुत ज्यादा की जाती है।

ये हैं नकली और असली का फर्क
जब भी आप बाजार में अदरक खरीदने जाए तो अदरक का चुनाव खासतौर पर खुद ही करें। साथ ही खरीदते समय यह भी ध्यान दें कि अदरक की त्वचा पतली हो, जिसमें नाखून गड़ा कर देखेंगे तो त्वचा कट जाएगी। इसके साथ ही अदरक को सुंघकर भी इसकी जांच परख कर लें। असली अदरक की खुशबू बेहद तीखी होती है। ऐसे में अगर आप की अदरक की खुशबू तीखी है, तो अदरक असली है और नहीं तो समझ जाइयें कि यह अदरक नहीं है यह पहाड़ी पेड़ की जड़ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











