Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट ने शेयर किए नेचुरल रेमेडीज, जानिए फायदे

जब किसी व्यक्ति का मल बहुत कड़ा हो जाता है और मल त्याग करते समय बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है तो उस स्थिति को कब्ज कहा जाता है। कब्ज की समस्या होने पर पाचन तंत्र खराब हो जाता है। ऐसे में शरीर से मल निकलने की मात्रा बहुत कम हो जाती है और मल निकालने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है जो काफी पेनफुल हो सकता है। जिन लोगों में कब्ज की समस्या होती है वो आमतौर पर एक हफ्ते में तीन या उससे कम बार ही मल त्याग करते हैं। कब्ज हर किसी के लिए असुविधाजनक हो सकता है जो कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन कर सकता है।
कब्ज की समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स, साबुत अनाज, फलियां, हाई फाइबर वाले फल और कई अन्य खाद्य पदार्थ कब्ज को कम कर सकते हैं और रोक सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करने के लिए कुछ होम रेमेडिज शेयर की हैं। इंस्टाग्राम के अकाउंट पर अपने पोस्ट के साथ लवनीत बत्रा ने कैप्शन में लिखा, " कब्ज सबसे आम आंत स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसे सिर्फ अपने लाइफस्टाइल को ठीक करके ही दूर किया जा सकता है।"
कब्ज दूर करने के लिए कुछ होम रेमेडीज
1. दही और अलसी का पाउडर
दही में कई ऐसे रासायनिक पदार्थ मौजूद होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को अपच, कब्ज, गैस जैसी समस्या होती रहती हैं, उनके लिए दही एक वरदान जैसा है। दही के इस्तेमाल से आंतों की गरमी दूर हो जाती है। जबकि अलसी के बीजों में सोल्युबल और इनसोल्यूबल दोनों तरह के फाइबर के गुण मौजूद रहते हैं। इसे खाने से आपका मल मुलायम बनाता हैं जिससे मलत्याग करने में आसानी होती है।
2. आंवले का जूस
आंवले का जूस कब्ज, पेट में दर्द, गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटने में मदद करता है। इसे पीने से आपके पेट में होने वाली जलन से भी आपको राहत मिलती है। अगर बच्चों के पेट में कीड़े हो गए हैं तो भी इसका सेवन करने से उन्हें राहत मिलती है। बस आपको 30 मिली आंवले के रस को एक गिलास पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीना है।
3. जई का चोकर
जई का चोकर दोनों घुलनशील और अघुलनशील फाइबर में हाई होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने और आपके पेट से जुड़ी परेशानी से राहत देने में मदद करता है।
4. घी और दूध
घी ब्यूटिरिक एसिड का एक समृद्ध स्रोत होता है जो आंतों के चयापचय में सुधार करने में मदद करता है। घी के सेवन से आपके मल के सही संचलन में मदद मिलती है़। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो आप बस रोज रात को सोने से पहले एक गिलास में एक चम्मच घी मिलाकर पी लें। आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।
5. पत्तेदार साग
पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, और ब्रोकोली जैसे साग फाइबर के साथ फोलेट, विटामिन सी और के का भी अच्छा स्रोत होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करने से आपका मल पतला होता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।
6. पानी
कब्ज की समस्या होने पर आपको हल्के गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट साफ रहता है। मल त्याग करने में भी किसी तरह की समस्या नहीं होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











